नई दिल्ली, टीम डिजीटल / भाजपा ने शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विधायक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। इस बार भी गौतमबुद्व नगर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर पार्टी ने अपने वर्तमान विधायकों पर भरोसा कायम करते हुए उन्हें एक बार फिर टिकट दिया है। नोएडा विधानसभा सीट से पंकज सिंह, दादरी से तेजपाल नागर व जेवर से धीरेन्द्र सिंह एक बार फिर चुनावी रण में भाजपा की तरफ से ताल ठोकेंगे।
पिछले कुछ माह से दादरी व जेवर के विधायकों को लेकर चल रही उठापटक की अटकलों व अन्य अफवाहों पर अब विराम लग गया है। प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी मिलते ही तीनों विधायकों के आवास पर उनके समर्थकों का हूजूम उमड़ पड़ा। खुद सांसद डा.महेश शर्मा विधायक पंकज सिंह के कार्यालय सेक्टर-26 में उन्हें बधाई देने पहुंचे। प्रत्याशी बनाए जाने पर तीनों प्रत्याशियों ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि संगठन व पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। इसके लिए वह एक बार फिर पार्टी की नीति और क्षेत्रीय जनता का विकास दोनों पर काम करेंगे। जिन समस्याओं का समाधान इस कार्यकाल में पूरा नहीं हुआ है उसे अगले कार्यकाल में करेंगे। चाहे किसानों के विभिन्न मुद्दे हो या विकास या बिल्डर बायर्स समस्याएं। उनका समाधान किया जायेेगा।
नोएडा से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह 2017 में पहली बार नोएडा से विधायक चुने गए थे। वहीं मास्टर तेजपाल नागर 2017 में बसपा से भाजपा में आए थे और पहली बार में ही विजयी हुए थे। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में यहां पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 48.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। चुनाव में भाजपा के पंकज सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सुनील चौधरी को 1,04016 मतों से हराया था। विजयी उम्मीदवार को 162417 व निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 58401 मत प्राप्त हुए थे। पार्टी ने उन पर पुन: विश्वास जताया है।
दादरी सीट से तेजपाल नागर को टिकट दिया गया है, जिनका मुकाबला सपा के प्रत्याशी राजकुमार भाटी और बसपा प्रत्याशी मनवीर भाटी है। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में यहां पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 59.08 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव में भाजपा के तेजपाल नागर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के सतवीर गुर्जर को 80140 मतों से हराया था। विजयी उम्मीदवार को 141135 व निकटतम प्रतिद्वंदी को 60995 मत प्राप्त हुए थे।
जेवर विधानसभा सीट से भी मौजूदा विधायक धीरेंद्र सिंह को ही फिर से मैदान में उतारा गया है। वह 2017 में कांग्रेस से भाजपा में आए थे। कांग्रेस के टिकट पर भी उन्होंने 2012 में जेवर से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा के धीरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के वेदराम भाटी 22169 मतों से हराया। विजयी उम्मीदवार को 102931 व निकटतम प्रतिद्वंदी को 80762 मत प्राप्त हुए थे। इस बार जेवर सीट पर राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना से ठाकुर धीरेंद्र सिंह को चुनौती मिलेगी।
PM मोदी कर सकते हैं स्वतंत्रता दिवस पर ‘हील इन इंडिया‘, ‘हील बाय...
भारत दुनिया में पहले पायदान पर आ सकता है, एकजुट होना पड़ेगा :केजरीवाल
विविधता को समेटने के लिए भारत की सराहना करती है दुनिया : भागवत
राज्य सरकारें अपनी राजकोषीय क्षमता से बाहर जाकर ‘मुफ्त सौगात’ न...
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की रालोजपा ने पार्टी में टूट के...
विभाजन पीड़ितों की स्मृति में सेंट्रल पार्क में निकली मौन यात्रा,...
महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का आवंटन, फडणवीस को गृह और वित्त...
क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने के शिअद के आरोपों का भाजपा ने किया खंडन...
नयी नीतीश सरकार में कांग्रेस के होंगे तीन मंत्री : कांग्रेस नेता...
दिग्गज शेयर निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन