Wednesday, Sep 27, 2023
-->
parliament was misled in the adani case or sebi was asleep says congress

अडाणी मामले में संसद को गुमराह किया गया या फिर SEBI सोई हुई थी: कांग्रेस

  • Updated on 5/15/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस ने लोकसभा में एक प्रश्न का केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा दिए गए उत्तर का हवाला देते हुए सोमवार को सवाल किया कि संसद को गुमराह किया गया या फिर भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड सोया हुआ था।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 19 जुलाई, 2021 को लोकसभा को बताया कि सेबी अडाणी समूह के मामले की जांच कर रही है। अब सेबी ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि वह अडाणी समूह के खिलाफ लगे किसी गंभीर आरोप की जांच नहीं कर रही थी।''

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या ज्यादा खराब बात है, संसद को गुमराह करना या फिर उस वक्त सोए रहना जब लाखों निवेशकों के साथ ठगी की गई? क्या ऊपर से कोई रोक रहा था?''

उच्चतम न्यायालय ने पिछले दिनों कहा था कि वह अडाणी समूह द्वारा शेयरों की कीमतों में हेराफेरी के आरोपों की जांच पूरी करने के लिए सेबी को और तीन महीने का समय देने पर विचार करेगा। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.