नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को हुए मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पुलिस के जरिये लोकतंत्र चलाना चाहती है और इसे बचाने के लिये जनता को आगे आना होगा।
पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल के निधन पर मंगलवार को शोक संवेदना व्यक्त करने इंदरगढ़ पहुंचे अखिलेश ने उपचुनावों का जिक्र करते हुए कहा, ''प्रदेश में हुए उपचुनाव में विपक्षी पार्टियों को पुलिस द्वारा डराया गया। लोकतंत्र को बचाने के लिये जनता को आगे आना पड़ेगा।'' उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ''वह पुलिस के सहारे लोकतंत्र चलाना चाहती है और विपक्षी पार्टियों को डराना—धमकाना चाहती है।
मैनपुरी में सपा कार्यकर्ता काफी मजबूत थे, इसलिये उन्होंने मुकाबला किया। रामपुर में भी मुकाबला किया लेकिन वहां जनता से ज्यादा पुलिस लगा दी गई। इसलिए अब जनता को आगे आना होगा और लोकतंत्र को बचाना होगा।'' पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा जब लोकतंत्र बचेगा तो संविधान सुरक्षित रहेगा और संविधान सुरक्षित रहेगा तभी देश सुरक्षित रहेगा।
उन्होंने उम्मीद जतायी कि मैनपुरी लोकसभा और रामपुर तथा खतौली विधानसभा के उपचुनाव के नतीजे सपा के पक्ष में रहेंगे। गौरतलब है कि सपा ने उपचुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा पर प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। रामपुर में निवर्तमान विधायक आजम खां के परिजन ने पुलिस पर मतदाताओं को मतदान से जबरन रोकने का इल्जाम लगाया था।
मध्य प्रदेश के मुरैना में वायु सेना के दो लड़ाकू विमान...
अमर्त्य सेन पर विश्व भारती विवि की जमीन कब्जाने का आरोप, जाने पूरा...
दिल्लीवासियों को महापौर के लिए करना पड़ सकता है अभी और इंतजार
अडाणी समूह पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा...
उन्नाव दुष्कर्म मामला : हाई कोर्ट ने सेंगर की अंतरिम जमानत की अवधि...
पंजाब में 400 नये मोहल्ला क्लीनिक खुले, केजरीवाल बोले- एक और गारंटी...
भारतीय अर्थव्यवस्था महामारी के विनाशकारी प्रकोप से अभी उबरी नहीं :...
ललित मोदी की टिप्पणी के खिलाफ याचिका पर आदेश देने से कोर्ट का इनकार
अदालत ने दिल्ली सरकार को हर जिले में ‘वन-स्टॉप' केंद्र खोलने का...
गुजरात : मोरबी पुल हादसा मामले में आरोप पत्र दाखिल, जयसुख पटेल भी...