Wednesday, Jun 07, 2023
-->
peta-2018-sonam-kapoor-person-of-the-year

पेटा 2018: बॉलीवुड में सबको पछाड़ सोनम कपूर बनी 'पर्सन ऑफ द ईयर'

  • Updated on 12/19/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के लिए यह साल काफी लकी साबित हुआ है। इसी साल अपने प्यार यानि की आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद अब सोनम कपूर को  'पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) इंडिया ने 2018 का 'पर्सन ऑफ द ईयर' के लिए चुना गया है। आपको बता दें कि  सोनम कपूर शाकाहारी होने के साथ ही वो किसी भी जानवर की खाल से बने हुए प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती है। जिसके कारण ही उन्हें इस बार पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया है।

क्या कार्तिक आर्यन और अन्नया पांडे एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट?

सोनम कपूर Navodayatimes के लिए इमेज परिणाम

ये कोई पहली बार नहीं है जब पेटा ने सोनम कपूर चुना हो इससे पहले भी 2016 में पेटा ने सोनम कपूर को भारत की सबसे शाकाहारी सेलेब्रिटी घोषित किया था। इतना ही नहीं  इसके बाद पेटा की तरफ से ही उन्हें एक ऑवार्ड भी दिया गया था जो पशुओ पर हो रही क्रूरता को खत्म करने के लिए गया था। पेटा ने ये अवार्ड इससे पहले  अनुष्का शर्मा, सनी लियोन, शशि थरूर, कपिल शर्मा, हेमा मालिनी, आर. माधवन और जैकलीन फर्नांडीज को दे चुका है।

सोनम कपूर Navodayatimes के लिए इमेज परिणाम

वहीं पेटा इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर सचिन बंगेरा ने एक बयान में कहा, 'चाहे शाकाहरी भोजन का लुत्फ लेना हो या पशुओं को तकलीफ से बचाने के लिए प्रशंसकों से अनुरोध करना हो, सोनम कपूर जिस प्रकार से भी पशुओं की मदद कर सकती हैं, उससे वह कभी पीछे नहीं रहीं।'

दीपिका ने मारी बाजी, शाहरुख को पछाड़ IMDb की लिस्ट में टॉप पर बनाई अपनी जगह

संबंधित इमेज

बता दें कि हाल ही में 'कॉफी विद करण' पहली बार सोनम कपूर अपने भाई हर्षवर्धन कपूर और बहन रिया कपूर के साथ में बतौर गेस्ट नजर आई थी। इस एपिसोड के रिलीज होन से पहले ही  हर्षवर्धन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा कि 'मैं बहुत एक्साइटेड हूं।'

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.