Thursday, Jun 01, 2023
-->

कंबाला को अनुमति देने पर भड़का Peta, कहा-फैसला भारत पर धब्बा

  • Updated on 2/13/2017

Navodayatimes

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कर्नाटक विधानसभा द्वारा पारंपरिक भैंसा दौड़ कंबाला को वैध बनाने के लिए विधेयक पारित किये जाने पर पशु अधिकारों से जुड़े संगठन पेटा ने आज कहा कि जानवरों पर इस प्रकार की ‘क्रूरता’ की अनुमति देना ‘शर्मनाक’ है और यह भारत के लिए ‘काला धब्बा’ है। 

पेटा ने कहा कि पशु अधिकारों के प्रति सम्मान के लिए दुनिया भर के देश भारत की प्रशंसा करते रहे हैं लेकिन आज हम इस मामले में ‘पीछे’ की ओर बढ़े हैं, जबकि दूसरे देश सर्कस, सांड़ों की लड़ाई और अन्य क्रूर खेलों में जानवरों के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करके आगे की ओर बढ़े हैं।

पेटा इंडिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पूर्वा जोशीपुरा ने कहा, जानवरों पर इस तरह की क्रूरता की अनुमति देना हमारे देश पर शर्मनाक काला धब्बा है। लोगों के दबाव में और तमिलनाडु सरकार द्वारा जल्लीकट्टू को इजाजत दिये जाने की पृष्ठभूमि में कर्नाटक विधानसभा ने आज भैंसा दौड़ कंबाला और बैलगाड़ी दौड़ को वैध बनाने वाले विधेयक को पारित कर दिया। विधानसभा में सभी पार्टियों ने इस कदम का समर्थन किया।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.