Saturday, Jun 03, 2023
-->
petrol diesel price decreased due to fall crude oil price

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से सस्ता हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें क्या है दाम

  • Updated on 3/11/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अंतराराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। भारत में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें घट रही हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 2.69 रुपये घटकर 70.29 रुपये हो गई। वहीं डीजल के दामों में भी 2.33 रुपये की गिरावट हुई है। डिजल के दाम घटकर 63.01 रुपये हो गए हैं।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है। ये गिरावट रूस और सउदी अरब के बीच चल रहे प्राइस वार और कोरोना वाॉयरस के चलते कच्चे तेल की कीमतों की मांग में आई कमी के कारण हुई है। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में 1991 के बाद ये सबसे बड़ी गिरावट बताई जा रही है। 

तेल की मांग कम होने के  बाद भी आपूर्ति पहले जैसी ही हो रही है। ऐसे हालात में तेल निर्यातक देशों के संगठन OPEC और सहयोगियों के बीच तेल उत्पादन में कटौती के सिलसिले में बैठक हुई, लेकिन इसको लेकर कोई समझौता नहीं हो पाया।

घटेगी महंगाई! अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरी कच्चे तेल की कीमत, पेट्रोल डीजल के दाम हुए कम

कच्चे तेल के दाम में 30 प्रतिशत की गिरावट
निर्यातक देशों के संगठन OPEC और सहयोगियों के बीच समझौता न हो पाने के चलते अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 31.5 फीसदी टूटकर 31.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। ये 1991 में पहला खाड़ी युद्ध शुरू होने और 2016 के बाद कच्चे तेल की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट है। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) में भी कच्चे तेल के दामों में 1991 के बाद ये सबसे बड़ी गिरावट बताई जा रही है।

कोरोना वायरस का कहर: बंद करवाया दुनिया का सबसे बड़ा कार प्लांट

5-6 रुपये प्रति लीटर तक गिर सकता है पेट्रोल डीजल का दाम
डबल्यूटीआई में कच्चे तेल की कीमत 27.4 प्रतिशत गिरकर 30 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में इस प्रकार की गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ेगा। जानकारों का मानना है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 5-6 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आ सकती है। तेल के दाम में इससे ज्यादा गिरावट नहीं आ सकेगी क्योंकि रुपया अब भी डॉलर के मुकाबले कमजोर ही है।

9 महीने के अंदर BSNL को 39 हजार करोड़ धाटा, जानें पूरा मामला

सोमवार को भी दिल्ली-मुंबई में घटा था तेल का दाम
कच्चे तेल में गिरावट के चलते सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल (Petrol) का दाम 0.24 पैसे घटकर अब 70.59/लीटर हो गया था। वहीं डीजल का दाम 0.25 पैसा घटकर 63.26/लीटर पैेसा हो गया था। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 0.24 पैसा घटकर 76.29/लीटर और डीजल का दाम 0.26 घटकर 66.24/लीटर हो गया थी। 

comments

.
.
.
.
.