नई दिल्ली/टीम डिजिटल। केरल (Kerala) के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए कर्नाटक, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी जैसे राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेश में कांग्रेस (Congress) से सत्ता चले जाने पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया। विजयन ने यह भी जानना चाहा कि राहुल उन राज्यों में क्यों नहीं जा रहे हैं जहां कांग्रेस का सीधा भाजपा से मुकाबला है।
कांग्रेस के बागी-23 जम्मू के बाद, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में करेंगे रैली
कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल सीएम विजयन ने सवाल किया, 'राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता हैं। क्या वह उस राज्य में जा रहे हैं जहां कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है? उन्होंने गोवा, मणिपुर, बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हाल ही में पुडुचेरी में क्या भूमिका निभायी?' उन्होंने प्रश्न किया, 'वह इन राज्यों को लेकर चुप्प क्यो हैं? कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) उन स्थानों पर जाने से क्यों बच रहे हैं जहां उनकी पार्टी का भाजपा से सीधा मुकाबला है?' विजयन ने गांधी को अच्छा 'अच्छा पर्यटक' बताया और कटाक्ष किया कि उनकी केरल यात्रा से राज्य के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
जानिए कौन है वो नर्स, जिसने PM मोदी को लगाई वैक्सीन की पहली डोज
उत्तर-दक्षिण के अपने बयान को लेकर घिरे राहुल गांधी इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर-दक्षिण के अपने बयान को लेकर पार्टी के भीतर ही बुरी तरह घिरते दिख रहे हैं। भाजपा के हमलों से उन्हें बचाने की बजाए वरिष्ठ कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि अपने बयान को खुद राहुल गांधी ही स्पष्ट कर सकते हैं। भाजपा ने राहुल पर बांटो और राज करो की सियासत करने का आरोप लगाते हुए उत्तर भारतीयों के प्रति एहसान फरामोस और बाजे चना, थोथा घना बताया।
पुडुचेरी के विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए दिया इस्तीफा
राहुल ने कहा था ये राहुल गांधी ने केरल यात्रा के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में कहा कि पहले 15 साल मैं उत्तर भारत से सांसद रहा। इसलिए मुझे अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी। केरल आना मेरे लिए नए तरह का अनुभव है। यहां लोग मुद्दों में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं। सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि गहनता से उस पर विचार करते हैं। राहुल के इस बयान पर भाजपा उत्तर बनाम दक्षिण बनाते हुए हमलावर है।
राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री को हटाकर भारत को राह दिखाये तमिलनाडु
भारतीयों का अपमान करने का लगा आरोप राहुल पर क्षेत्रीयता को बढ़ावा देने और उत्तर भारतीयों का अपमान करने का आरोप लगा रही है। इस पर प्रतिक्रिया में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में उपनेता आनंद शर्मा ने कहा कि राहुल ने अपने किसी अनुभव के आधार पर टिप्पणी की है, मुझे किसी क्षेत्र के अपमान की बात नहीं दिखती। राहुल गांधी ही स्पष्टीकरण दे सकते हैं। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी क्षेत्र, भाषा और धर्म के आधार पर लकीर नहीं खींची। आनंद शर्मा के बयान को राहुल के लिए सलाह के तौर पर देखा जा रहा है।
पुदुचेरी में गरजे अमित शाह, कहा- बीजेपी ने नहीं, कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने गिराई सरकार
कपिल सिब्बल ने दी प्रतिक्रिया उनका बयान आने के बाद पार्टी के भीतर हलचल बढ़ गई। इसके बाद वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के यहां कुछ वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हुई। बताया गया कि इस बैठक में आनंद शर्मा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल थे। इसके बाद कपिल सिब्बल की प्रतिक्रिया आई, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा खुद बंटवारे की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि मतदाता चाहे उत्तर भारत का हो या फिर दक्षिण भारत का, वोट देने की उन्हें समझ है। मतदाता कहीं का भी हो, उसे इज्जत देनी चाहिए। राहुल के बयान पर उन्होंने कहा कि मैं कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहता।
जानें ऑपिनियन पोल में हुआ BJP का बल्ले-बल्ले! क्या ममता बचा पायेगी किला तो कहां खड़ी हैं कांग्रेस?
पुडुचेरी भी फिसला हाथ से आपको बता दें कि दो साल पहले कर्नाटक में अपनी सत्ता खो चुकी कांग्रेस का दक्षिण भारत में बचा-खुचा एकमात्र किला पुडुचेरी भी ढह गया। कभी दक्षिण भारत कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था, आज देश के बाकी हिस्सों की तरह वहां से भी साफ हो गई। पार्टी की अंदरूनी खींचतान और नेतृत्व को लेकर बने असमंजस व नाराजगी के चलते पार्टी ने 11 महीने के भीतर अपनी एक और सरकार खो दी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस की बहुमत की सरकार थी। 30 और तीन मनोनीत सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 14 विधायकों की जरूरत होती है।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा होने की स्थिति में ममता राजग से मिला सकती है हाथ: येचुरी
बुजुर्गों को कोरोना टीका लगने की शुरुआत, आरोग्य सेतु ऐप से बुक कराएं डेट
आत्मनिर्भरता की आड़ में किसानों को कंपनी-निर्भर बनाना चाहती है मोदी सरकार : कांग्रेस
मुजफ्फरनगर के गांवों में कृषि कानूनों के मुकाबले गन्ने का मुद्दा हुआ ज्यादा हावी
मेरा सपना भारत और पाकिस्तान को ‘अच्छे दोस्त’ बनते देखना है: मलाला यूसुफजई
रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के कहानी संग्रह ‘भीड़ साक्षी है’ पर हुई परिचर्चा
तिरंगे पर खड़े होकर अदा कर रहा था नमाज, सीआईएसएफ ने पकड़ किया पुलिस...
मध्य प्रदेश: जैन बुजुर्ग को मुस्लिम समझ पीट-पीट कर मार डाला, आरोप BJP...
अब दिल्ली में आग बुझाने के लिए आएंगे रोबोट, केजरीवाल सरकार की अनोखी...
अधीर रंजन चौधरी के ट्वीट पर बवाल! राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए...
शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर DU...
पूर्व पीएम राजीव गांधी को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वो एक...
Char Dham Yatra 2022: यमुनोत्री हाइवे की सेफ्टी वॉल धंसीं, 10 हजार...
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा- BJP ने...
दिल्ली: शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हिंदू कॉलेज के...
CNG Price Hike: महंगाई की मार! दिल्ली एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के...