नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोना प्रसार को कम करने के लिए देश में लॉकडाउन की तीसरी मियाद अब खत्म होने को है लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में अब तक 85 हजार से भी ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।
एक तरफ डब्लूएचओ कहता है कि कोरोना के साथ जीना सीखना होगा तो दूसरी तरफ भारत में लॉकडाउन के दौरान ही सबसे ज्यादा कोरोना केस बढ़ रहे हैं।
कोरोना से जुड़े 11 सवाल, जिनके जवाब दुनियाभर के वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और जानकार नहीं दे पाए हैं!
ऐसे में अगर लॉकडाउन में ढील दी जाती है तो इसके नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं लेकिन देश की 11 राज्य सरकारें इन सम्भावनाओं के साथ लॉकडाउन को लेकर कुछ खास प्लानिंग कर रही हैं, ताकि व्यावसायिक गतिविधियां भी जारी रहें और लॉकडाउन भी। आइए इनके बारे में जानते हैं।
हरियाणा यहां कुछ बदलाव के साथ लॉकडाउन जारी रहेगा। राज्य की सीमाएं बंद रहेंगी लेकिन कुछ खास सुविधाओं में छूट मिल सकती है। राज्य के 10 जिलों में यातायात शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही 18 मई से दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए बस सेवा शुरू की जा सकती है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि राज्य में 18 मई से कामकाजी गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
कोरोना वायरस को लेकर चीन ने दी अपनी सफाई, दुनिया को बताए ये 6 फैक्ट
पंजाब यहां थोड़ी राहत के साथ लॉकडाउन जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार रेड जोन इलाकों में भी नियम व शर्तों के साथ कुछ लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग शुरू करने की सोच रही है।
हिमाचल प्रदेश इस राज्य में भी व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ाकर लॉकडाउन जारी रखा जायेगा। हालांकि राज्य की सीमाएं बंद रहेंगी। राज्य के अंदर आवाजाही बढ़ सकती है और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार विचार कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली प्रवासी मजदूरों की तस्वीरें जीवन की त्रासदी का असली सच हैं
ओडिशा बताया जा रहा है कि यहां रेड जोन में सख्ती की जाएगी। साथ ही दूसरे जोन में ढील दी जा सकती है लेकिन इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने पर जोर दिया जायेगा।
उत्तर प्रदेश यहां हालत ज्यादा खराब होने के कारण रेड जोन में पाबंदियां जारी रहेंगी। सिर्फ एक तिहाई दुकानें रेड जोन के आसपास खुल सकती है। प्राइवेट ऑफिस में 50% स्टाफ मौजूद रहेगा। कुछ शर्तों के साथ मैन्यूफैक्चरिंग और कृषि कार्य शुरू किए जा सकते हैं। इसके अलावा ऑरेंज और ग्रीन जोन में कुछ पाबंदियों के साथ काम काज शुरू हो सकता है और भीड़ भाड़ जैसी जगहें नहीं खुलेंगी।
सर्वे- लॉकडाउन में 67% मजदूरों का गया रोजगार, 74% लोग आधा पेट भूखा रहने को विवश
बिहार बिहार में प्रवासी मजदूर पहुंच रहे हैं जिससे वहां कोरोना के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसके कारण लॉकडाउन यहां जारी रहेगा लेकिन कुछ क्षेत्रों में कामकाजी सुविधा और छूट दी जाएगी।
गुजरात यहां भी लॉकडाउन जारी रहेगा। राज्य में सील इलाकों को छोड़ कर रेड जोन में कुछ घंटों के लिए 30% स्टाफ के साथ ऑफिस खुल सकेंगे।
दुनिया को कोरोना की लड़ाई में व्यस्त कर चीन बढ़ा रहा है अपनी शक्ति, जानिए अब तक क्या-क्या किया?
मध्य प्रदेश यहां ग्रीन जोन में आर्थिक गतिविधियां शुरू हो सकता है, राज्य के ग्रीन जोन में ऑड ईवन फॉर्मूला चलेगा और दुकानें खोली जायेंगी। रेड जोन में भी कंट्रोल के साथ कुछ जरूरी कामकाज शुरू किए जा सकेंगे।
राजस्थान यहां रेड जोन इलाकों में सख्ती बरती जाएगी। बाकी इलाकों में लॉकडाउन का असर कम होने के आसार हैं। ग्रीन जोन में कामकाज शुरू होगा। साथ ही लॉकडाउन के बारे में विचार किया जा रहा है।
दक्षिण कोरिया ने 3टी मॉडल से जीती कोरोना की जंग, क्या भारत भी अपना सकता है 3टी?
असम यहां लॉकडाउन को दो हफ्तों तक बढ़ाने की प्लानिंग चल रही है। सील किए गये इलाकों में कड़े नियम लागू रहेंगे। बाकी क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कुछ ढील मिल सकती है।
महाराष्ट्र यहां हॉटस्पॉट इलाकों मुंबई महानगरीय क्षेत्र, सोलापुर, पुणे, औरंगाबाद और मालेगांव में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है।
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
Electoral Bonds के खिलाफ याचिकाओं को बृहद पीठ को सौंपने पर विचार...
बेमौसम बारिश से गेहूं की खड़ी फसल को नहीं पहुंचा ज्यादा नुकसान : कृषि...
अडानी मामले की JPC की मांग पर अडिग विपक्षी दलों ने संसद में किया...
केजरीवाल बोले- पीएम मोदी अगर दिल्ली जीतना चाहते हैं, तो उन्हें पहले...
पंजाब में शांति भंग कर रहे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की : भगवंत मान
अधीर का PM मोदी से आग्रह: Aadhaar और PAN को लिंक करने की समय सीमा...
होंडा की 2028 तक हर साल एक नया उत्पाद पेश करने की योजना
पांच प्रतिशत तक महंगे होंगे टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन
दिल्ली, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके
राहुल गांधी का ओम बिरला से आग्रह: मंत्रियों के बेबुनियाद आरोपों का...