Wednesday, Oct 04, 2023
-->
pm modi agriculture program 35 new variety of crops kmbsnt

PM मोदी आज कृषि कार्यक्रम में पेश करेंगे फसलों की 35 वैराइटी, ट्वीट कर कहा- किसानों से भी करूंगा बात

  • Updated on 9/28/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक महत्वपूर्ण कृषि कार्यक्रम के जरिए 35 नई फसलों की किस्म देश को समर्पित करेंगे। आज सुबह 11 बजे ये कार्यक्रम शुरू होगा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए इसमें हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही आज पीएम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस टॉलरेंस रायपुर के नए परिसर का भी लोकापर्ण करेंगे। 

पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है कि कल यानी 28 सितंबर को सुबह 11 बजे कृषि संबंधी महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। विशेष गुणों वाली 35 फसल किस्में राष्ट्र को समर्पित की जाएंगी। राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान, रायपुर के नवनिर्मित परिसर का भी उद्घाटन किया जाएगा।

राकेश टिकैत बोले- किसानों के भविष्य के लिए एक दिन की असुविधा को भूल जाएं 

किसानों के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं- पीएम मोदी
एक अन्य ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा है कि यह प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करेगा कि जलवायु परिवर्तन और कुपोषण को कम करने के लिए विशेष लक्षणों वाली फसल किस्मों को आईसीएआर द्वारा विकसित किया गया है। मैं मेहनती किसानों के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं।

जेपी नडडा बोले, राष्ट्र निर्माण और देश की विकास यात्रा में सारथि बने महिलाएं 

नई वैराइटी की फसलों में क्या है खास 
मिली जाकनकारी के अनुसार पीएम आज जो फसले देश को समर्पित करेंगे वो आसानी से सूखे की मार झेल सकने में समर्थ होंगी। इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता वाला चावल भी तैयारी किया गया है। वहीं मक्का, बकवीट और बाजरे की नई किस्म देश को समर्पित की जाएगी। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.