नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रधानमंत्री नरेंद्र ्मोदी ने उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत उपचुनाव जीतने पर बधाई दी है। पुष्कर सिंह धामी ने 55000 से ज्यादा वोटों से चंपावत में रिकॉर्ड जीत हासिल की है। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सीएम धामी को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि उत्तराखंड के गतिशील मुख्यमंत्री को बधाई पुष्कर सिंह धामी चंपावत से रिकॉर्ड जीत के लिए। मुझे विश्वास है कि वह उत्तराखंड की प्रगति के लिए और भी अधिक मेहनत करेंगे। मैं चंपावत के लोगों को भाजपा में विश्वास रखने के लिए धन्यवाद देता हूं और हमारे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं।
पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को हराया है। धामी को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ये चुनाव जीतना जरूरी था। पूर्ण चुनाव में इस सीट से जीतने वाले भाजपा के कैलाश चंद्र गहटोरी ने इस्तीफा दिया था ताकि मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा सीट जीतने का दूसरा मौका मिल सके।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुष्कर सिंह धामी को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को चम्पावत विधान सभा के उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने की हार्दिक बधाई। यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, आपके विकासपरक नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम को समर्पित है।
पूर्व लोकसेवकों ने खुले पत्र में न्यायपालिका पर कानून मंत्री रीजीजू...
देश भर में मनाई गई रामनवमी, मप्र में 11 लोगों की मौत, बंगाल व...
क्रेडाई का रिजर्व बैंक से अनुरोध, रेपो दर में और वृद्धि न की जाए
अडाणी समूह ने तीन-चार साल में 23 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की...
एलजी सक्सेना ने किसानों को मुफ्त बिजली बंद करने का प्रस्ताव तैयार...
ललित मोदी पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- अब पीएम मोदी के बचाव में सामने...
मालेगांव विस्फोट: लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित को आरोपमुक्त करने संबंधी...
AAP ने देश भर में शुरू किया ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर अभियान
मोदी ‘सरनेम' विवाद : ललित मोदी ने दी राहुल गांधी पर ब्रिटेन में...
Mrs Undercover का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन मोड में दिखीं राधिका...