नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। रूस और यूक्रेन के मध्य जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की बहुत सारी जरूरतें इसमें सीधे तौर पर शामिल देशों से जुड़ी हैं, लेकिन भारत शांति के पक्ष में है और उसे उम्मीद है कि वार्ता के जरिए इसका जरूर कोई ना कोई समाधान निकलेगा।
भाजपा ने जीत का श्रेय मोदी की लोकप्रियता को दिया, कांग्रेस आत्ममंथन में जुटी
युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों की निकासी के लिए चलाए गए अभियान पर सवाल उठाने के लिए उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया और कहा, ‘‘इन लोगों ने ऑपरेशन गंगा को भी प्रदेशवाद की बेडिय़ों में बांधने की कोशिश की। हर योजना, हर कार्य को क्षेत्रवाद, प्रदेशवाद और सम्प्रदायवाद का रंग देने का प्रयास भारत के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय है।’’
एक्जिट पोल खरे उतरे, 4 राज्यों में BJP और पंजाब में AAP की शानदार जीत
चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जो देश सीधे जंग लड़ रहे हैं, भारत का उनसे आर्थिक, सुरक्षा, शिक्षा व राजनीतिक दृष्टि से नाता है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत की बहुत सारी जरूरतें इन देशों से जुड़ी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस युद्ध से हर देश प्रभावित हो रहा है। भारत शांति के पक्ष में है और उम्मीद करता है कि बातचीत के जरिए सभी समस्याओं का हल निकलेगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जो कच्चा तेल, पाम ऑयल, सूरजमुखी का तेल मंगाता है, उसकी कीमतें भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत तेजी से बढ़ रही है।
यूपी की सियासत को 3 दशक तक प्रभावित करने के बाद हाशिये पर पहुंची मायावती की BSP
उन्होंने कहा, ‘‘सभी की कीमतों में कल्पना से परे उछाल हुआ है। पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही है। विकासशील देशों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।’’ उन्होंने कहा कि इस वैश्विक संदर्भ में और इन कठिनाइयों के बीच इस बार के आम बजट पर नजर डालें तो एक विश्वास पैदा होता है कि देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
योगेद्र यादव ने पंजाब में AAP की जीत को बताया शानदार और असाधारण, लेकिन...
उन्होंने कहा, ‘‘इस भावना को इस बार के बजट से और ऊर्जा मिली है। विपरीत वातावरण, दुनिया में मची उथल-पुथल और अनिश्चचितता से भरे माहौल में देश की जनता ने विशेषकर उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने इन चुनावों में अपनी दूरदृष्टि का परिचय दिया है। भारत के मतदाताओं ने जिस तरह इन चुनावों में स्थिर सरकारों के लिए मतदान किया है, वह इस बात को प्रतिबिंबित करता है कि लोकतंत्र भारतीयों की रगों में है।’’
अश्वनि कुमार बोले- पंजाब चुनाव के रिजल्ट कांग्रेस का खेल खत्म होने का संकेत
20 विपक्षी दलों के बहिष्कार के बीच पीएम मोदी ने किया नए संसद भवन का...
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को लिया हिरासत में, विपक्ष ने...
‘सेंगोल' स्थापना पूजन में सिर्फ दक्षिण के ब्राह्मण गुरुओं को बुलाना...
सत्येंद्र जैन से अस्पताल में मिले अरविंद केजरीवाल
नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह किसी राजा के राज्याभिषेक जैसा: वाम दल
पहलवानों के समर्थन में दिल्ली को ओर बढ़ रहे कई किसान नेताओं को हिरासत...
IIFA 2023: लुंगी पहनकर खूब नाचे सलमान खान, इन सितारों ने भी मंच पर...
‘आत्ममुग्ध तानाशाह प्रधानमंत्री' ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया :...
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नए संसद भवन का उद्घाटन, सेंगोल स्थापित
नए संसद भवन के उद्घाटन के चलते केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो...