नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। झारखंड (Jharkhand) राज्य आज अपना 20वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राज्य के सभी निवासियों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। झारखंड राज्य के निर्माण को आज 20 साल पूरे हो गए हैं। पीएम ने ट्वीट कर लिखा, 'झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
आज से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड जाएंगे सीएम योगी, बाबा केदार और बदरी विशाल के करेंगे दर्शन
झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। — Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2020
झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
पीएम ने बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें किया नमन इसके साथ ही पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए लिखा, 'भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।'
बिहार में NDA की अहम बैठक आज, चुना जाएगा विधायक दल का नेता, ये दिग्गज भी होंगे शामिल
बिरसा मुंडा ने दी थी अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती मालूम हो कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी और जनजातीय समुदाय को उनके खिलाफ एकजुट किया था। महज 25 वर्ष की उम्र की उनका निधन हो गया था। बिरसा मुंडा की जयंती के ही दिन वर्ष 2000 में झारखंड आधिकारिक तौर पर राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर भी राज्यवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'
PM मोदी ने चीन की विस्तारवादी सोच पर किया कड़ा प्रहार, जैसलमेर में टैंक पर हुए सवार
राष्ट्रपति कोविंद ने दीं झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झारखंड स्थापना दिवस पर ट्वीट कर लिखा, 'जोहार झारखंड! झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। झारखंड, प्रभूत प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्कृति वाला राज्य है, जिस पर हम सभी को गर्व है। मेरी कामना है कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से राज्य, आने वाले वर्षों में निरंतर विकास करता रहे।'
उपराष्ट्रपति नायडू ने दिवाली पर स्थानीय उत्पादकों से सामान खरीदने का किया आग्रह गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेशवासियों की दी शुभकामनाएं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'झारखंड की जनता को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। गत 6 वर्षों से मोदी सरकार राज्य के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। मैं प्रदेशवासियों के निरंतर कल्याण और समृद्धि की कामना करता हूं।
कोरोना संकट में भी बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद की बल्ले-बल्ले
बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष और शौर्य का प्रतीक- शाह उन्होंने कहा, भगवान बिरसा मुंडा जी का आदर्शपूर्ण जीवन संघर्ष, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए काम कर समाज को एक नयी दिशा दिखाई और अपनी क्रांतिकारी सोच से अंग्रेजो के विरुद्ध मोर्चा भी संभाला। आज उनकी जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।'
जेपी नड्डा बोले- पहले ही बज चुकी है ममता के विदा होने की घंटी
CJI बोबडे ने नागपुर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को किया याद
कुट्टू का आटा खाकर पूर्वी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 500 से ज्यादा...
कांग्रेस विधायकों ने भोपाल में ऑक्सीजन के खाली सिलेंडरों के साथ...
कोरोना संकट के बीच महाकुंभ में बैसाखी के मुख्य शाही स्नान में लाखों...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
Corona का असर! कुंभ पर गिर सकती गाज, जल्द सरकार करेगी निर्णय
नवरात्रि: यूपी में कुट्टू के आटे के पकौड़े खाने से दर्जन भर लोग बीमार...
Corona को लेकर योगी सरकार की तैयारी पर बरसी प्रियंका गांधी, कांग्रेस...
प्रशांत किशोर के बाद ममता ने की BJP के लिए चुनावी सीटों की भविष्यवाणी