नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आज देश भर में नौसेना दिवस (Navy Day) मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी शुक्रवार को भारतीय नौसेना की सराहना की और कहा कि वह निडरता के साथ देश के तटों की रक्षा करती है साथ ही जरूरत पड़ने पर मानवीय सहयोग भी प्रदान करती है।
राहुल गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर किसानों के समर्थन में मोदी सरकार पर बोला हमला
PM मोदी ने की भारतीय नौसेना की सराहना पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'हमारे सभी पराक्रमी नौसैन्य र्किमयों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय नौसेना निडरता के साथ हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत पड़ने पर मानवीय सहयोग भी प्रदान करती है। हम सदियों से चली आ रही भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा को भी याद करते हैं।'
Navy Day greetings to all our valorous navy personnel and their families. The Indian navy fearlessly protects our coasts and also renders humanitarian assistance in times of need. We also remember India’s rich maritime tradition over centuries. pic.twitter.com/k2PMgvc0F3 — Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2020
Navy Day greetings to all our valorous navy personnel and their families. The Indian navy fearlessly protects our coasts and also renders humanitarian assistance in times of need. We also remember India’s rich maritime tradition over centuries. pic.twitter.com/k2PMgvc0F3
जानें क्या था Operation Trident? जिसकी सफलता से भारतीय नौसेना को मिली थी एक नई पहचान
उपराष्ट्रपति ने भी किया ट्वीट वहीं उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M Venkaiah Naidu) ने नौसेना दिवस पर नौसेना के कर्मियों को बधाई दी और देश की रक्षा के लिए उनके अदम्य साहस एवं निस्वार्थ सेवा की सराहना की। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, 'नौसेना दिवस के अवसर पर भारत की समुद्री सीमाओं के सजग प्रहरियों के शौर्य को नमन, उनके परिजनों के धैर्य को नमन। कृतज्ञ देश, राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा में आपके अदम्य साहस और समर्पण पर सदैव विश्वास करता है, आप पर गर्व करता है।'
My greetings to all the Navy personnel on #NavyDay today. Let us all salute our Navy personnel for their bravery, dedication and patriotism and selfless service in protecting the nation. My best wishes to all the Navy Personnel and their families. #IndianNavy #NavyDay2020 pic.twitter.com/6xQyjmq9WY — Vice President of India (@VPSecretariat) December 4, 2020
My greetings to all the Navy personnel on #NavyDay today. Let us all salute our Navy personnel for their bravery, dedication and patriotism and selfless service in protecting the nation. My best wishes to all the Navy Personnel and their families. #IndianNavy #NavyDay2020 pic.twitter.com/6xQyjmq9WY
#NavyDay: अपने नौसेना के बारे में ये खास बातें नहीं जानतें होंगे आप, पढ़ें
वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर किए गए हमले की याद में प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।
तमिलनाडु-केरल के तट से आज टकराएगा चक्रवाती तूफान 'बुरेवी', NDRF की कई टीमें हुई तैनात
4 दिसंबर को ही मनाया जाता है नौसेना दिवस शुरुआत 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान नौसेना पर भारतीय नौसेना के भारी पड़ने की खुशी में हुई थी। इसके बाद से हर साल देश में 4 दिसंबर को नौसेना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इसकी नींव, 1612 में पड़ी थी। समय के साथ यह नौसेना जितनी ज्यादा आधुनिक होती गई उतनी ही ताकतवर भी हुई।
यहां पढ़े 10 अन्य बड़ी खबरें...
ये 21 भारतवंशी होंगे बाइडेन के चाणक्य! कोर टीम में निभाएंगे अहम भूमिका
Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का शानदार मौका, यहां कर सकते...
शिवसेना का जोरदार अटैक, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर...
PM नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन को दी बधाई, बोले-...
कांग्रेस को पार्टी के लिए स्थायी अध्यक्ष की तलाश, सामने आया इस वरिष्ठ...
वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में PM मोदी से लेकर मुख्यमंत्रियों तक सभी को...
शाहरुख-दीपिका की फिल्म Pathan के सेट पर हुई हाथापाई, डायरेक्टर को...
Coronavirus Live: भारत में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर हुए 1.92 लाख
दिल्लीः PPE किट पहन कर जुलरी की दुकान में घुसा चोर, उड़ाए 6 करोड़ के...