नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बढ़े तनाव के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक लेह-लद्दाख पहुंच गए। उनके इस सरप्राइस विजिट से न सिर्फ चीन को बल्कि पूरी दुनिया को बड़ा और कड़ा संदेश गया है।
एक्सपर्ट कहते हैं कि पीएम मोदी का अचानक लेह जाना चीन को ये संदेश दे रहा है कि भारत पीछे हटने वालों में से नहीं है। अगर चीनी सैनिक सीमा पर तैनात रहेंगे तो भारतीय जवान भी सीमा पर डटे रहेंगे और अब भारत किसी भी तरह से समझौता नहीं करेगा।
चीन के माइंडगेम में अब नहीं फंसेगा भारत, देगा हर मोर्चे पर पटखनी
पीएम ने बढ़ाया हौसला इस बारे में रक्षा विशेषज्ञ का कहना है कि पीएम मोदी का लेह दौरा जवानों को मानसिक उत्साह और स्फूर्ति देगा, उनका मनोबल बढ़ाएगा। पीएम मोदी का सेना के जवानों से वैसे भी काफी लगाव है और आज उनका अचानक आ जाना जवानों में जोश भर देगा।
उन्होंने ये भी कहा कि पीएम के आने से जवानों में अधिकारियों में ताकत और आंतरिक शक्ति का विकास होगा, जिससे सेना के जवान एलएसी पर चीनी सेना का मुकाबला डट कर करेंगे। इतना ही नहीं, पीएम मोदी को भी लेह आ कर जमीनी हालातों के बारे में जानकारी मिली है।
चीन से इम्पोर्ट करना बंद करेगा भारत! लेकिन भारत की चीन पर निर्भरता आती है आड़े
जमीनी हालातों से रूबरू इससे वह भी समझ पाएंगे कि वर्तमान हालात कैसे हैं और इन हालातों को सेना कैसे काबू करने की कोशिश करती है। वैसे भी किसी भी देश की सेना जब अपने बीच देश के प्रधानमंत्री को देखती है तो उसका हौसला कई गुना बढ़ जाता है।
वहीँ, चीन और भारत के बीच सैन्य वार्ता की गई है। पीएम मोदी ने आकर इसका भी जायजा लिया है। उनको अब असल हालातों का पता चल चुका है और अब आगे किस तरह से चीन को देखना है ये भी पीएम मोदी समझ चुके होंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी जवानों से बात करेंगे और सेना की तैयारियां भी देखेंगे।
चीन एप्स का डेटा यहां करता था इस्तेमाल, डिजिटल स्ट्राइक ने ऐसे फेरा योजनाओं पर पानी
दुनिया को जाता है संदेश इसके अलावा तनाव की स्थिति के बीच भारत और चीन की सीमा पर जाकर जमीनी जानकारी लेना पीएम मोदी द्वारा देश को और दुनिया को बड़ा संदेश दे रहा है। संवेदनशील स्थान पर जाकर अपनी सेना को प्रोत्साहित करना और आगे की तैयारियों को देखना दुनिया को संदेश डेटा है कि भारत आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार है।
चीन ही नहीं बल्कि कोई भी देश अगर ये समझता है कि भारत डर कर पीछे हट जाएगा तो वो गलत है। एक तरह से देखा जाए तोपीएम मोदी का लेह का विजिट चीन के लिए चेतावनी है कि भारत अब तैयार है और अब वो पीछे नहीं हटेगा।
यहां पढ़ें भारत-चीन विवाद से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें
चीन ने भारत के खिलाफ फैलाया प्रॉपगैंडा, रूस से कहा- न करें हथियारों की सप्लाई
बौखलाया चीन! भारत पर बड़ा साइबर अटैक करने की तैयारी में जुटा, ऐसे रखें अपनी आईडी सेफ
'बायकॉट चाइना' मूवमेंट से घबराया चीन, इस तरह देने लगा है धमकी, पढ़े रिपोर्ट
गलवान के बाद भारत ने चीन के खिलाफ उठाए ये सख्त कदम, बौखला जाएगा अब चीन
अमेरिका ने दिया चीन को बड़ा झटका! ट्रेड डील हुई खत्म, दुनियाभर के शेयर बाजार में आई भारी गिरावट
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
नताशा दलाल संग शादी के सूत्र में बंधे बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन
'किसान संसद' में किसानों ने सरकार को चेताया- नहीं होने देंगे एक भी...
किसानों की ट्रैक्टर परेड: कई और समूह पंजाब से दिल्ली रवाना, हरियाणा...
राहुल गांधी का तंज-सरकार का काम था चीन को सीमा पर रोकना, ना कि...
अगर ‘सीधा संपर्क’ नहीं हुआ है तो यह यौन हमला नहीं है : हाई कोर्ट
किसानों की गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड में दिखेंगी कृषि कानूनों के...
कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर मोदी सरकार को...
कमलनाथ का राम मंदिर चंदे और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा...
अर्नब व्हाट्सएप चैट : रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने कांग्रेस पर ‘झूठे...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें