Sunday, May 28, 2023
-->
pm narendra modi tweets in sanskrit welcoming rafale fighter jets in india pragnt

राफेल के आने पर PM मोदी ने किया संस्कृत में ट्वीट, बोले- 'राष्ट्ररक्षासमं यज्ञो'

  • Updated on 7/29/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हरियाणा के अंबाला एयरबेस में पांचों राफेल विमानों ने हैप्पी लैंडिंग कर ली है। जिसके बाद से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ रही है। राफेल (Rafale) के भारत पहुचंने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने संस्कृत के श्लोक से स्वागत किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि देश की रक्षा के समान न तो कोई पुण्य, न कोई व्रत और न ही कोई यज्ञ है।

CM शिवराज सिंह चौहान समेत MP में 4 मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव

राफेल के भारत आने पर PM मोदी का ट्वीट
प्रधानमंत्री ने संस्कृत में ट्वीट कर कहा, 'राष्ट्ररक्षासमं पुण्यं, राष्ट्ररक्षासमं व्रतम्, राष्ट्ररक्षासमं यज्ञो, दृष्टो नैव च नैव च।। नभः स्पृशं दीप्तम्... स्वागतम्!' इसका मतलब है कि राष्ट्र रक्षा के समान कोई पुण्य नहीं है, राष्ट्र रक्षा के समान कोई व्रत नहीं है, राष्ट्र रक्षा के समान कोई यज्ञ नहीं है, नहीं हैं, नहीं है। पीएम मोदी ने ट्वीट के साथ अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राफेल विमानों के उतरने का वीडियो भी साझा किया है।

इससे पहले, रूस से सुखोई विमानों की खरीद के करीब 23 साल बाद, नये और अत्याधुनिक पांच राफेल लड़ाकू विमानों का बेड़ा अंबाला एयर बेस पहुंच गया।

कोरोना को लेकर सख्त योगी आदित्यनाथ, कंट्रोल करने के लिए बनाई कमेटी

भारत के लिए गर्व का क्षण- अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने भी राफेल के भारत आने को गर्व का क्षण करार दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'राफेल का टचडाउन हमारी ताकतवर एयर फोर्स के लिए ऐतिहासिक दिन है और भारत के लिए गर्व का क्षण है! ये दुनिया की सबसे शक्तिशाली विमान हैं जो आसमान में किसी भी चुनौती को नाकाम करने में सक्षम हैं। मुझे भरोसा है कि राफेल की श्रेष्ठता से हमारे वायु योद्धाओं को हमारे आसमान की रक्षा करने में मदद मिलेगी।'

रक्षामंत्री ने दी जानकारी, पांचों राफेल विमान अंबाला एयरबेस में हुए लैंड

30 हजार फुट की ऊंचाई पर भरा गया ईधन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने कहा कि भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद राफेल विमानों को दो सुखोई 30 एमकेआई ने अपने घेरे में ले लिया। 30,000 फुट की ऊंचाई पर एक फ्रांसीसी टैंकर से हवा में इन लड़ाकू विमानों में ईंधन भरा गया था। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया अंबाला में विमानों की अगवानी करेंगे। राफेल लड़ाकू विमान भारत के दो दशकों में लड़ाकू विमानों का पहली बड़ी आपूर्ति है और इनसे भारतीय वायु सेना की लड़ाकू क्षमताओं को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है। 

Rafale: सुरजेवाला का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, कहा- 526 करोड़ का राफेल 1670 करोड़ में क्यों?

दुनिया का सबसे ताकतवर लड़ाकू  विमान
राफेल दुनिया के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक है। राफेल की टॉप स्पीड 2,130 किमी/ है। वहीं इसके अलावा यह 24,500 कि.ग्रा. वजन एक बार में ले जा सकता है। राफेल अभी दुनिया के आधुनिकतम विमानों में से एक है।वहीं चीन का J-20 स्टील्थ कैटिगरी  का लड़ाकू विमान है। 

चीन सीमा विवाद के से नौसेना Alert, हिंद महासागर में बढ़ाई तैनाती

एक साथ 4 मिसाइल ले जा सकता है
राफेल एक साथ चार मिसाइल ले जाने में सक्षम है। जिनमें से एक MICA एयर-टू- एयर मिसाइल 80 कि.मी. तक हमला कर सकती है। वहीं इसके अलावा एक मिसाइल स्कल्प क्रूज मिसाइल 300 कि.मी. तक हमला कर सकती है। वहीं तीसरी मिसाइल Meteor एयर-टू-एयर मिसाइल 100  कि.मी. तक हमला कर सकती है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.