Wednesday, Oct 04, 2023
-->
pnb scam fugitive businessman nirav modi will be brought to india rkdsnt

पीएनबी घोटाला : भगोड़ा बिजनेसमैन नीरव मोदी भारत लाया जाएगा

  • Updated on 2/25/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से घोटाले में भगौड़ा घोषित हीरा व्यापारी नीरव मोदी (Nirav Modi) पर भारत का शिकंजा कस गया है। साढे़ 13 हजार करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपी नीरव के प्रत्यर्पण पर निर्णायक फैसला आ गया है। 

उत्तर- दक्षिण के फेर में पार्टी के भीतर ही अलग- थलग पड़े राहुल गांधी

लंदन (London) की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट (Westminster Magistrate Court) में भारत प्रत्यर्पण की मजूरी मिल गई है। 3 नवंबर को पिछली सुनवाई में जज गूजी ने सीबीआई और ईडी के कुछ गवाहों के बयानों की स्वीकार्यता के खिलाफ दलीलें सुनीं थीं।

मोदी के नाम स्टेडियम को लेकर कांग्रेस बोली- गुजरात की अस्मिता को ललकारा है भाजपा ने !

भारत सरकार की ओर से पैरवी कर रही क्रॉउन अभियोजन सेवा (सीपीएस) ने जोर दिया था कि भारतीय दंड संहिता की धारा 161 के तहत पेश किए गए साक्ष्य, गवाहों के बयान ब्रिटिश कोर्ट को यह मानने के लिए पर्याप्त हैं कि नीरव मोदी भारतीय न्यायपालिका के प्रति जवाबदेह है और उसके खिलाफ भारत में मुकदमा चलाना चाहिए। सीपीएस ने दलील दी कि इसके लिए नीरव का भारत प्रत्यर्पण जरूरी है।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 8वीं तक के छात्रों को नहीं देनी होगी परीक्षा : शिक्षा निदेशालय 

बता दें कि नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से करीब 14,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। मार्च में गिरफ्तारी के बाद से ही वह लंदन की जेल में है। धन शोधन के मामले में भी भारत में 49 वर्षीय हीरा व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

किसान आंदोलन : टिकैत ने तोमर की बजाय राजनाथ सिंह पर जताया भरोसा

 

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.