Saturday, Dec 02, 2023
-->
police personnel took out tricolor yatra on yamuna expressway

यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

  • Updated on 8/14/2022

नई दिल्ली,(टीम डिजिटल): दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को यातायात पुलिस व थाना जेवर पुलिस द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने जेवर टोल प्लाजा पर ध्वजारोहण किया। 

एसीपी रूद्र कुमार सिंह ने बताया कि डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पाइंट पर हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। 38 किमी की दूरी तय कर जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचने पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा द्वारा टोल प्लाजा पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर यातायात पुलिस के अलावा पीआरवी की गाडिय़ा व थाना जेवर पुलिस के जवान मौजूद रहे। जेवर पहुंचने पर एसीपी रूद्र कुमार सिंह व थाना जेवर प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने पुलिस के जवानों के साथ तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के शुरू होने के कुछ समय बाद बारिश शुरू होने पर भी जवानों का देशभक्ति का जोश कम नहीं हुआ।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.