Wednesday, Mar 22, 2023
-->
police returns 150 congress buses from dnd sohsnt

DND से पुलिस ने लौटाई कांग्रेस की 150 बसें, कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

  • Updated on 5/20/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच मजदूरों की मदद के लिए शुरू हुई 'बस' राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार देर रात महामाया फ्लाईओवर पर पहुंची कांग्रेस की 100 बसों को सीज करने के बाद बुधवार सुबह दोबारा डीएनडी पर 150 बस पहुंच गईं।

लॉकडाउन में युवक गया था फतिहा पढने, पुलिस ने दर्ज की FIR

एडिशनल डीसीपी ने बसों को भेजा वापस 
बसों को देखकर नोएडा पुलिस के होश उड़ गए। बसें नोएडा में प्रवेश कर रही थी। तभी एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह मौके पहुंचे और बसों को वापस भेज दिया। 

मजदूरों के लिए बसों को लेकर प्रियंका गांधी ने फिर साधा योगी सरकार पर निशाना

कांग्रेस की तरफ से सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया
बसों को वापस करने के विरोध में नोएडा महानगर कांग्रेस ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदेश सरकार, नोएडा पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महानगर कांग्रेस की तरफ से सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया है। कांग्रेस नेता रामकुमार तंवर ने बताया कि कांग्रेस सड़क पर चल रहे मजदूरों की मदद करना चाहती है। लेकिन प्रदेश सरकार इस पर राजनीति कर रही है।

इन 3 आसान तरीकों से पता करें कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं

बुधवार सुबह भी 150 बसें डीएनडी पर पहुंची
मंगलवार रात को महामाया फ्लाईओवर पर मजदूरों को उनके गंतव्य को ले जाने के लिए बसें पहुंची थी। नोएडा पुलिस ने बसों को सीज कर दिया। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक समेत 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह भी 150 बसें डीएनडी पर पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने सभी बसों को वापस भेज दिया है। प्रदेश सरकार इस संकट काल में राजनीति की बजाए सेवाभाव के साथ मिलजुलकर मजदूरों की मदद करनी चाहिए।

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.