Thursday, Jun 01, 2023
-->
praveen kumar srivastava appointed as acting cvc

प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को कार्यवाहक CVC नियुक्त किया गया

  • Updated on 12/28/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को कार्यवाहक मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक निगरानीकर्ता केंद्रीय सतर्कता आयोग के प्रमुख के तौर पर सुरेश एन पटेल का कार्यकाल 24 दिसंबर को पूरा होने के बाद श्रीवास्तव की नियुक्ति हुई है।

राष्ट्रीय अभिलेखागार के पास 1962, 1965 और 1971 के युद्धों का कोई रिकॉर्ड नहीं है : महानिदेशक

आयोग का नेतृत्व सीवीसी करता है और इसमें अधिकतम दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं। श्रीवास्तव के अलावा, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व प्रमुख अरविंद कुमार दूसरे सतर्कता आयुक्त हैं। श्रीवास्तव असम-मेघालय कैडर के 1988-बैच के (सेवानिवृत्त) भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं।  वह इस साल 31 जनवरी को सचिव (समन्वय), कैबिनेट सचिवालय के पद से सेवानिवृत्त हुए।

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड New Year 2023 पर तीर्थयात्रियों की भीड़ के प्रबंधन के लिए तैयार 

गृह मंत्रालय में विशेष सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा के कैडर प्रबंधन, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मियों और सामान्य प्रशासन से संबंधित मामलों की जिम्मेदारी संभाली थी। सीवीसी और सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल चार वर्ष या पद ग्रहण करने से 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक का होता है। 

राहुल गांधी का तंज- भाजपा के लिए जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा' है वहीं कोविड है

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.