नई दिल्ली/टीम डिजीटल। दिपावली के साथ-साथ छठ पूजा की तैयारियां भी शहर में जोरों पर हैं। छठ समिति लगातार सक्रिय हैं। वह छठ पूजा के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरा करना चाहती हैं। लिहाजा समितियों के पदाधिकारी प्रशासन, जीडीए, नगर निगम व पुलिस अधिकारियों से मिल कर व्यवस्थाएं दुरूस्त करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही छठ से पहले छठ घाटों को तैयार करने की सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी क्रम में मंगलवार को पूर्वांचल कालिदास नवयुवक विकास समिति के अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों द्वारा शालीमार गार्डन में डबल टंकी छठ घाट पर आने वाले छठ महोत्सव के लिया घाट का शुभ आरम्भ किया गया। पार्षद पति पवन रेड्डी और पार्षद सरदार सिंह भाटी इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद नगर निगम के जेई घाट का काम दिवाली से पहले पूरा कराने का आश्वासन दिया।
इसी प्रकार पुरबिया जन कल्याण परिषद का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी मुनीराज जी से मिला। समिति के सदस्यों ने छठ पूजा आयोजन में हिंडन नदी के साथ चिन्हित सभी 75 पूजा घाटों पर पुलिस बल के साथ महिला पुलिस व सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया। इस दौरान महासचिव राकेश तिवारी, तिलकराम पान्डेय, संजीव सिंह, मनोज मूंगरी, श्रवण कुमार, नरसिंह तिवारी, मदन सिंह तथा अन्य घाटों के कार सेवक उपस्थित रहे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
‘इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना...
जदयू को छोड़ने वाले अजय आलोक को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त...
CBI ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में 4 लोगों को...
बिहार में जाति आधारित आंकड़े आने के बाद राहुल गांधी बोले- भारत के...
गांधीवाद पर पाखंड और गोडसे का महिमामंडन करने वालों को बेनकाब करेगी...
अजय माकन को पवन बंसल की जगह कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
बंगाल की जनता के बकाए का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा: TMC नेता...
SEBI ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अफवाह का खंडन या पुष्टि करने की...
दिल्ली में ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज गिरफ्तार
राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था