नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कृषि बिल 2020 (Farm Bill 2020) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान अब राजधानी दिल्ली को चारो ओर से घेरने की तैयारी कर रहे हैं। हरियाणा से सटे सिंघु व टिकरी बॉर्डर (Tikri Border) पर हरियाणा व पंजाब के किसान और दिल्ली-यूपी गेट पर यूपी के किसान भारी संख्या में डटे हुए हैं। किसानों की कोशिश है अब राजस्थान और यूपी बॉर्डर को भी पूरी तरह सील किया जाए। इससे पहले किसानों ने सरकारी की मीटिंग को खारिज कर दिया।
ईडी निदेशक मिश्रा के कार्यकाल में संशोधन के खिलाफ प्रशांत भूषण ने दायर की याचिका
बुराड़ी नहीं जाने का ऐलान केंद्र की मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रविवार को फैसला किया कि वे राष्ट्रीय राजधानी के बुराड़ी मैदान में नहीं जाएंगे और दिल्ली की सीमाओं पर डटे रहेंगे। हजारों किसानों ने लगातार चौथे दिन रविवार को सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर अपना प्रदर्शन जारी रखा। किसानों ने बुरा़ड़ी स्थल को खुली जेल करार देते हुए बिना शर्त वार्ता का समर्थन किया है।
एमसीडी चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस के पुनर्गठन तैयारी शुरू
अमित शाह बुराड़ी के निरंकारी मैदान जाने की की थी अपील केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को किसानों से अपील की थी कि वे बुराड़ी के संत निरंकारी मैदान चले जाएं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए किसानों को इस मैदान की पेशकश की गई है। शाह ने यह भी कहा था कि निरंकारी मैदान में चले जाने के बाद केंद्र सरकार उनसे वार्ता करने को तैयार है। भारतीय किसान संघ (डकौंदा) के अध्यक्ष बूटा सिंह बुर्जगिल ने फोन पर बताया, 'हमने फैसला किया है कि हम दिल्ली की सीमाओं पर जमे रहेंगे। हम बुराड़ी नहीं जाएंगे।'
दिल्ली चलो मार्च का किया आह्वान गौरतलब है कि ऑल-इंडिया किसान संघर्ष को-ओर्डिनेशन कमेटी, राष्ट्रीय किसान महासंघ और भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के अलग-अलग धड़ों ने दिल्ली चलो मार्च का आह्वान किया था। किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनको आशंका है कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था खत्म हो जाएगी और उन्हें बड़े उद्योगपतियों के च्च्रहमच्च् पर छोड़ दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों के कई संगठनों को दूसरे चरण की बातचीत करने के लिए तीन दिसंबर को दिल्ली में आमंत्रित किया है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
Coronavirus Live: वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम के तहत भारत से नेपाल...
ये 21 भारतवंशी होंगे बाइडेन के चाणक्य! कोर टीम में निभाएंगे अहम भूमिका
Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का शानदार मौका, यहां कर सकते...
शिवसेना का जोरदार अटैक, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर...
PM नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन को दी बधाई, बोले-...
कांग्रेस को पार्टी के लिए स्थायी अध्यक्ष की तलाश, सामने आया इस वरिष्ठ...
वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में PM मोदी से लेकर मुख्यमंत्रियों तक सभी को...
शाहरुख-दीपिका की फिल्म Pathan के सेट पर हुई हाथापाई, डायरेक्टर को...
दिल्लीः PPE किट पहन कर जुलरी की दुकान में घुसा चोर, उड़ाए 6 करोड़ के...