Tuesday, Oct 03, 2023
-->
president-of-akhada-parishad-says-ram-temple-built-in-the-center-of-saints

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, साधु-संतों के सानिध्य में बनेगा राममंदिर

  • Updated on 7/6/2018

हरिद्वार/ब्यूरो। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि आज पूरे देश के संत समाज को एकजुट होकर धर्म की रक्षा करनी होगी। कुछ विदेशी शक्तियां हमारी धार्मिक परंपराओं का उपहास उड़ाकर हमारी सनातन परंपराओं के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। 

इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी धार्मिक परंपराओं का जो भी अनादर करेगा, उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। 2019 का अर्धकुंभ मेला सभी संत महापुरुषों के आशीर्वाद से सकुशल संपन्न कराया जाएगा। साधु-संतों के सानिध्य में ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा।

13 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली सम्मान, 20 आंगबाड़ी कार्यकत्रियां भी की गईं सम्मानित 

ये बातें तपोनिधि श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में शुक्रवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज की अध्यक्षता में कुंभ मेले को लेकर संत महंतों की एक बैठक हुई। इसमें सभी संत महंतों ने 2019 में इलाहाबाद में होने वाले अर्धकुंभ मेले को सफल बनाने के लिए आपस में विचार विमर्श किया। 

आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज और मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भारत के संतों की सर्वोत्तम संस्था है। 

जसपुर में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की मीटिंग में हुआ हंगामा, नाराज कौशिक मंच से उतरे

देश के सभी संत-महंतों की इच्छा है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के मंदिर का निर्माण सभी संत महापुरुषों, धर्माचार्यों के सानिध्य में हो। बैठक में महंत लखन गिरी, स्वामी आशीष गिरी, महंत डोंगर गिरी, महंत दिनेश गिरी, महंत रविन्द्र पुरी, महंत धर्मदास, महंत केशव पुरी, महंत अंबिका पुरी, महंत द्वारिका गिरी आदि मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.