नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के चुनाव अभियान को मजबूत करने के लिहाज से बुधवार को विपक्षी नेताओं से मुलाकात की। सिन्हा को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ खड़ा किया गया है।
राहुल गांधी के बयान से छेड़छाड़ का मामला : टीवी एंकर की याचिका पर सुनवाई को राजी सुप्रीम कोर्ट
पवार ने कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के भालचंद्र कांगो और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ए. डी. सिंह के अलावा सिन्हा के चुनाव अभियान प्रबंधक सुधींद्र कुलकर्णी और अभियान दल के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। पवार ने ट्विटर पर विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ‘‘हम सभी अपने देश के सामने आने वाले मुद्दों के लिए लडऩे के वास्ते अपने उम्मीदवार श्री यशवंत सिन्हा के साथ मजबूती से खड़े हैं।’’
रुपये की गिरावट थामने के लिए RBI ने विदेशी मुद्रा प्रवाह से जुड़े मानकों को बनाया उदार
सूत्रों ने कहा कि पवार ने सिन्हा की प्रचार रणनीति की जिम्मेदारी संभाल ली है और सिन्हा को समर्थन देने के लिए विपक्षी नेताओं से संपर्क किया है। एक विपक्षी नेता ने स्वीकार किया कि राजग द्वारा मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सिन्हा के अभियान को अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी। बुधवार को पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि सिन्हा बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश, शुक्रवार को गुजरात और नौ जुलाई को जम्मू-कश्मीर जाएंगे। कुलकर्णी ने बताया कि सिन्हा नौ जुलाई को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे।
नकवी, सिंह के इस्तीफे के बाद ईरानी बनीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, सिंधिया को मिला नया मंत्रालय
उन्होंने बताया, ‘‘जम्मू-कश्मीर में विधानसभा नहीं है और वहां के लोग राष्ट्रपति चुनाव में भागीदारी नहीं कर रहे हैं, इसीलिए इसके जरिये राजनीतिक संदेश दिया जाएगा। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस गणराज्य का सबसे महत्वपूर्ण भाग जम्मू-कश्मीर, विधानसभा से वंचित है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सिन्हा का जम्मू-कश्मीर दौरा वहां के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए है।’’ राष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदस्यों के अलावा राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं के सदस्य भी मतदान करते हैं। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अभी विधानसभा का चुनाव नहीं हुआ है।
जस्टिस संदेश को धमकी को लेकर कांग्रेस ने कहा- न्यायपालिका पर ‘‘हताशापूर्ण हमला’’ कर रही है BJP
कुलकर्णी ने बताया कि सिन्हा के प्रचार अभियान की शुरुआत केरल से हुई थी और फिर उन्होंने तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ का दौरा किया। उनके प्रचार अभियान का समापन 17 जुलाई को महाराष्ट्र में होगा। राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को होगा। राजग ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं।
अमेरिकी फैशन ब्रांड गैप के उत्पाद बेचेगी रिलायंस रिटेल, दोनों कंपनियों में करार
Asian Games 2023: 10 मीटर एयर राइफल टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ...
लोकसभा चुनाव से पहले ABVP की जीत बनेगी BJP की संजीवनी
दुर्गा पूजा, दशहरा, दिपावली, छठ पर नहीं है रेलगाड़ियों में कन्फर्म सीट
रामलीला कमेटियों ने माना BJP का प्रस्ताव, सनातन धर्म विरोधी पुतला दहन...
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...
नर्मदा नदी में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए गुजरात सरकार का राहत...
देश में एक चुनाव कराने के विषय पर हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक
दानिश अली के अशोभनीय आचरण की भी जांच की जाए : भाजपा सांसद निशिकांत...