देहरादून/ब्यूरो। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में आयोजित कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता सतपाल महाराज के पौत्र के चूड़ाकर्म संस्कार के दौरान एक दिलचस्प घटनाक्रम हुआ। अपनी कोर टीम के साथ समारोह में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (पीसीसी चीफ) प्रीतम सिंह के साथ महाराज ने बंद कमरे में बातचीत की। इस गुफ्तगू के लिए प्रीतम के साथ मौजूद लोगों से कुछ देर के लिए अलग रहने का आग्रह किया गया।
सतपाल महाराज के पौत्र के चूड़ाकर्म संस्कार को लेकर एक भव्य समारोह हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न राजनैतिक दलों के कई नेताओं ने शिरकत की। इसी दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह जब अपनी कोर टीम के साथ समारोह में पहुंचे। महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत ने उनका भव्य स्वागत किया।
मुख्य पांडाल में मंच के निकट वीवीआईपी के भोजन की व्यवस्था की गई थी। उसी के पास एक कमरा था जहां प्रीतम सिंह अपनी टीम के साथ बैठे थे। इसी दौरान महाराज कमरे में आये और प्रीतम सिंह के पास बैठ गये। महाराज के आते ही प्रीतम के साथ मौजूद सभी लोगों से आग्रह किया गया कि वे भोजन ग्रहण करें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम बोले, केन्द्र व राज्य सरकार सानंद की मौत की जिम्मेदार
इसके बाद महाराज और प्रीतम के बीच एकांत में कुछ देर तक गुफ्तगू हुई और फिर दोनों हंसते-खिलखिलाते हुए कमरे से बाहर निकले। दोनों नेताओं की इस मुलाकात सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस भाजपा में गए पुराने कांग्रेसियों को वापस पार्टी में लाने के लिए आतुर हैं। इसके लिए गुपचुप तरीके से प्रयास शुरु कर दिए गए हैं।
मौजूदा समय में सतपाल महाराज को त्रिवेन्द्र सरकार के साथ ही भाजपा में असहज माना जा रहा है। पिछले कुछ घटनाक्रमों से जाहिर हुआ है कि महाराज और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के बीच भी ट्यूनिंग सही नहीं चल रही है। कांग्रेस इस अवसर का फायदा उठाना चाहती है।
'सतपाल महाराज जी के पौत्र के चूड़ाकर्म संस्कार में शामिल होने मैं हरिद्वार गया था, इसी सिलसिले में उनके साथ गुफ्तगू हुई। यह सामान्य मुलाकात थी। इसके सियासी मायने न निकाले जाएं'। प्रीतम सिंह, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी।
कवच के साथ ही 16 से ज्यादा सुरक्षा उपायों से लैस है नई वंदे भारत
Asian Games 2023: 10 मीटर एयर राइफल टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ...
लोकसभा चुनाव से पहले ABVP की जीत बनेगी BJP की संजीवनी
दुर्गा पूजा, दशहरा, दिपावली, छठ पर नहीं है रेलगाड़ियों में कन्फर्म सीट
रामलीला कमेटियों ने माना BJP का प्रस्ताव, सनातन धर्म विरोधी पुतला दहन...
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...
नर्मदा नदी में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए गुजरात सरकार का राहत...
देश में एक चुनाव कराने के विषय पर हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक