Sunday, Sep 24, 2023
-->
priyanka-and-nick-marriage-date-change

प्रियंका-निक ने बदली शादी की तारीख, अब जनवरी में नहीं इस महीने बनेंगी दुल्हन

  • Updated on 11/11/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधंन में बंधने जा रहे है जिसका सभी बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। लेकिन प्रियंका-निक ने अपनी शादी की तारीख को प्रीपोन कर दिया है। दोनों कलाकारों ने बहुत कम समय में एक दूसरे को जाना है और अब अपने रिश्ते को काफी मजबूत बना लिया है।

शादी की तारीख को प्रीपोन होने की खबरों से प्रियंका के फैंस काफी परेशान हो गए हैं और सोशल मीडिया पर प्रियंका-निक की शादी की डेट को लेकर काफी कंफ्यूजन हो गया है। तो जनाब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, प्रियंका और निक ने शादी का इंतजार करने वाले लोगों को और इंतजार न कराते हुए शादी जल्दी करने का फैसला किया है।

सपना ने सिर पर घूंघट रख कुछ यूं लगाए ठुमके, देखने वाले रह गए हैरान

दलअसल, प्रियंका और निक जनवरी 2019 में शादी करने वाले थे लेकिन अब वह इसी साल दिसंबर के महीने में शादी करने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका और निक 2 दिसंबर, 2018 को शादी करेंगे। शादी की तारीख बदलने के पीछ ऐसा माना जा रहा है कि दोनो कपल अपने रिश्ते को जितना जल्दी हो सके नाम देना चाहते हैं और नया आयाम देने के लिए बेकरार हैं।

बता दें कि एक दूसरे को डेट करने के कुछ महीने बाद ही दोनों ने सगाई कर ली थी और शादी में भी देरी नहीं करना चाहते हैं। सगाई के बाद दोनो की शादी की खबरे काफी चर्चा में रही थी, पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों जनवरी में शादी कर सकते हैं लेकिन अब यह पक्का हो गया है कि  प्रियंका और निक इसी साल शादी करने वाले हैं।

फिल्म ‘केदारनाथ’ पर बढ़ा विवाद, BJP ने लगाया लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप

सगाई के बाद से ही दोनो कपल को काफी करीब देखा गया है और निक पहले ही शादी करने की इच्छा जाहिर करते आए हैं। वहीं प्रियंका भी ये चाहती हैं कि उनकी शादी जल्द निक से हो जाए तकी दोनों अपने पारिवारिक जीवन में आगे बढ़ें। दोनों के मुताबिक उनके बीच प्यार है और इस प्यार को सही दिशा देने का उचित समय भी यही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.