नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने जन्मदिन से पहले निक जोनास और उनके परिवार के साथ समय बिताया। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले प्रियंका, निक और उनके भाई जोई और केविन के साथ समय गुजारती नजर आईं।
विशाल भारद्वाज ने दी इरफान के स्वास्थ्य की जानकारी, जल्द करेंगे बड़े पर्दे पर वापसी!
जोई की मंगेतर एवं ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ की अदाकारा सोफी टर्नर भी इस मौके पर मौजूद थीं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन सभी ने ‘रिट्ज कसिनो’ जाने से पहले लंदन के ‘34 मेफेयर’ में डिनर किया। प्रियंका ने हाल ही में निक के एक रिश्तेदार की शादी में उनके परिवार वालों से मुलाकात की थी। करीब दो सप्ताह पहले निक भी प्रियंका के साथ समय बिताने भारत पहुंचे थे।
प्रियंका और निक को साथ देखे जाने के बाद से ही से उनकी सगाई और शादी के कयास लगाए जा रहे थे। कुछ रिपोर्टस के मुताबिक यह दोनों लव बर्डस इस साल अक्टूबर तक सगाई कर सकते हैं।
कुछ समय पहले निक के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा था कि अभी हम एक दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा ख्याल से ये निक के लिएभी एक अच्छा अनुभव होगा। गोवा ट्रिप और आकाश अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी पर प्रियंका ने कहा था कि ये पल मेरे लिए बेहद खूबसूरत थे, निक ने भी यहं अच्छा समय बिताया।
हाल ही में इस जोड़ी को न्यूयॉर्क में स्पॉट किया गया है। दोनो एक साथ रोड़ पर साइकलिंग करते नजर आए थे।
बता दें कि प्रियंका जल्द बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' से। इस फिल्म में प्रियंका और सलमान के अलावा दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
अडाणी कांड को लेकर अब राहुल गांधी ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ
5 राज्यों ने केंद्र को पुरानी पेंशन योजना फिर शुरू करने की दी जानकारी
त्रिपुरा चुनाव में BJP गठबंधन इकाई अंक भी पार नहीं कर सकेगा : माकपा
हिंडनबर्ग रिपोर्ट की मार अडाणी समूह की कंपनियों पर अभी भी जारी,...
भाजपा ‘गुंडागर्दी' में यकीन रखती है; महापौर का चुनाव नहीं होने दे...
तुर्किये, सीरिया में भीषण भूकंप, 1300 लोगों की मौत, कई इमारतें हुईं...
असमः बाल विवाह के खिलाफ मुहिम जारी, कुल 2,441 लोग गिरफ्तार
PM मोदी का वैश्विक निवेशकों का आह्वान- ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के...
‘अदालत की निगरानी में' महापौर चुनाव कराने के लिए कोर्ट जाएगी ‘AAP'
दिल्ली एमसीडी: महापौर का चुनाव किए बिना तीसरी बार सदन की कार्यवाही...