Tuesday, Dec 12, 2023
-->
priyanka-chopra-wax-statue-in-madame-tussauds-museum-new-york-city

निक की इस निशानी के साथ मैडम तुसाद में लगा 'देसी गर्ल' का Wax Statue, देखें Pics

  • Updated on 2/8/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख कर चुकी प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहीं हैं। निक जोनस से शादी के बंधन में बंधने के बाद वो हॉलीवुड में और भी ज्यादा पसंद की जा रही हैं।

दुनियाभर के कई देशों में प्रियंका वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम में मौजूद है लेकिन शादी के बाद अब उनका नया स्टैच्यू न्यूयॉर्क में लगाया गया है। इस स्टैच्यू से गुरूवार को पर्दा उठा। प्रियंका का ये स्टेच्यू बेहद खूबसूरत लगी रहीं हैं। इसमें वो एमी अवॉर्ड्स के दौरान पहनी गई लाल ड्रेस में नजर आ रही हैं। ये ड्रेस उन्होंने 2016 के ऐमी अवार्ड में पहनी थी।

प्रियंका ने अपने स्टेच्यू का फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें वो खुद भी खड़ी हुई नजर आ रही हैं। इसमें प्रिंयका ने कैप्शन लिखा, न्यूयॉर्क सिटी स्थित मैडम तुषाद में मेरी नई वैक्स स्टैच्यू। इस वैक्स स्टैच्यू में प्रियंका चोपड़ा की उंगली में निक जोनस द्वारा पहनाई गई डायमंड रिंग भी नजर आ रही है। 

मैडम तुषाद ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें प्रियंका कहती दिखाई दे रही हैं कि मैं खुद सरप्राइज हो गई। यह बिल्कुल क्रेजी है। प्रिंयका ने ये भी कहा कि मुझे अपनी आईब्रो बहुत पसंद आई। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के स्टैच्यू इस साल के आखिर तक लंदन, सिडनी और एशिया में भी लगने वाला है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.