नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली (Delhi) में प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा (Subhash Chopra) के नेतृत्व में हो रही एक जनसभा में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के स्थान पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जिंदाबाद के नारे लगाए गए। नारे लगाते नेता का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान सुभाष चोपड़ा भी नेता के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
नेता ने सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे से शुरुआत की और फ्लो-फ्लो में अचानक उसकी जबान फिसल गई, उसने प्रियंका गांधी के स्थान पर प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगा दिए। जिसके बाद उसने इस गलती की माफी भी मांगी।
प्याज के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, AAP-BJP के खिलाफ लगे जमकर लगे नारे
नारा सुन हड़बड़ा गए सुभाष चोपड़ा जैसे ही नेता ने प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद का नारा लगाया, सामने खड़े सुभाष चोपड़ा भी हड़बड़ा गए। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इस पर मजाकिया टिप्पणी करनी भी शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है कि बधाई हो प्रियंका गांधी में राजनीति में आ ही गई।
कांग्रेस ने चलाया पोल खोल अभियान बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जहां सीधी टक्कर देखने को मिल रही है, वहीं कांग्रेस भी अपनी खोई जमीन तलाशने में जुटी है। इसी क्रम में दिल्ली कांग्रेस भी अब सड़कों पर उतर गई है। कांग्रेस ने पोल खोल अभियान चलाया है।
AAP और बीजेपी कर रही नाटक- सुभाष चोपड़ा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने अनधिकृत कॉलोनियों के लिए संसद में पास हुए बिल पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि ये बिल कच्ची कॉलोनी में रहने वाले लोगों के लिए ये बिल मौत का फरमान है। AAP और बीजेपी दोनों ही पार्टीयों की नियत में खोट है और वो लोगों के अधिकार के नाम पर नाटक कर रही हैं।
विजय गोयल ने कहा- युवाओं को जागरुक करने से ही थमेगा मेट्रो में...
इस देश के छात्रों का सामान्य ज्ञान है कमजोर कहते हैं 'गाय देती है...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
India vs West Indies: भारत का दूसरा विकेट गिरा, राहुल 62 रन बनाकर आउट
पुणेः गृह मंत्री अमित शाह ने किया पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन को...
Armed Forces Flag Day 2019: देश के सैनिकों के प्रति दिखाएं सम्मान,...
उन्नावः प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को दी चेतावनी, कहा- अपराधियों को...
video: कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी बोलीं निर्भया फंड का पैसा केवल...
बिहारः नीतीश ने क्यों कहा- सोशल मीडिया पर रखी जाए प्रभावी नजर
पश्चिम बंगालः छह साल की बच्ची से बलात्कार, एक गिरफ्तार