Friday, Jun 02, 2023
-->
priyanka-gandhi-reaches-lucknow-will-brainstorm-on-election-preparations

लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, चुनावी तैयारियों को लेकर करेंगी मंथन

  • Updated on 9/9/2021

नई दिल्ली/लखनऊ/टीम डिजिटल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वीरवार को तीन दिन की यात्रा पर लखनऊ पहुंची। वे यहां पार्टी की ओर से चल रही विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेंगी। कहा यह भी जा रहा है कि प्रियंका लखनऊ में अपने अस्थायी आवास की व्यवस्थाओं का भी जायजा लेंगी। कुछ ही दिनों में वे लखनऊ शिफ्ट हो सकती हैं और वहीं रहकर विधानसभा चुनाव का संचालन करेंगी।

कांग्रेस की मांग, बढ़ाई गई एमएसपी किसानों से धोखा, पूरी लागत दे सरकार

वीरवार दोपहर बाद लखनऊ पहुंची प्रियंका इस बार कौल हाउस में रुकी हुई हैं। कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव होने तक वे इसी आवास में रहने वाली हैं। उनके रहने के लिए काफी समय से इस आवास में मरम्मत का काम चल रहा था। प्रियंका का दौरा औपचारिक रूप से शुक्रवार 10 सितम्बर से शुरू होगा। प्रियंका ने लखनऊ हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि वह अपने इस दौरे पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दल की तैयारियों का जायजा लेंगी। इस दौरान वे आगामी अभियानों पर मंथन करेंगी और सलाहकार समिति तथा चुनाव कमेटी के साथ बैठकें करेंगी। कहा जा रहा है कि इन बैठकों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया पर भी मंथन किया जाएगा।

यूपी में हर पार्टी भाग रही है ब्राह्मणों के पीछे
पार्टी के एक नेता ने बताया कि प्रियंका ‘हर गांव कांग्रेस ’ अभियान की जिलावार समीक्षा करेंगी। हर गांव में कांग्रेस की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही नवनियुक्त 8,134 न्याय पंचायत अध्यक्षों और उनके एक लाख 70 हजार पदाधिकारियों की रिपोर्ट लेंगी। वह आगामी एक महीने में चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति भी तय करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ महाअभियान के पहले चरण पर भी चर्चा करेंगी। पिछले महीने शुरू हुए 100 दिन लंबे इस अभियान के दौरान 700 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने हैं। इस दौरान करीब दो लाख पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.