Wednesday, Mar 22, 2023
-->
priyanka gandhi said bjp modi govt threaten journalists is dangerous trends rkdsnt

प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा सरकार का पत्रकारों को धमकाने का चलन खतरनाक

  • Updated on 1/30/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra) ने पार्टी सांसद शशि थरूर और कुछ पत्रकारों के खिलाफ नोएडा पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को भाजपा सरकार की ओर से धमकाने का चलन खतरनाक है। 

गणतंत्र दिवस हिंसा : सबूत जुटाने लालकिला पहुंची फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम

राहुल ने मोदी सरकार को चेताया, बोले- आगे गांवों से शहरों तक फैलेगा किसान आंदोलन

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई ङ्क्षहसा के सिलसिले में गलत खबर फैलाने के आरोप में नोएडा पुलिस ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर व छह पत्रकारों समेत आठ लोगों के खिलाफ राजद्रोह तथा अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है। 

लाल किला कांड : दीप सिद्धू ने जांच में शामिल होने के लिए मांगा वक्त, कहा- जुटा रहा हूं सबूत

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा सरकार द्वारा पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकी दर्ज कर धमकाने का चलन बहुत ही खतरनाक है। लोकतंत्र का सम्मान सरकार की मर्काी नहीं, बल्कि उसका दायित्व है। भय का माहौल लोकतंत्र के लिए काहर के समान है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सरकार ने वरिष्ठ पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों को धमकाने के लिए प्राथमिकी दर्ज करके लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है।’’

मोदी सरकार से नाराज केजरीवाल का टिकैत को समर्थन, बोले- किसानों की मांगें वाजिब

 

 

 

 

यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.