नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की हार के बाद से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ट्विटर पर बहुत सक्रिय हो गई है। उन्होंने एक बार फिर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) पर निशाना साधा है। प्रियंका ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में किसानों (UP Farmers) को पहले कर्जमाफी के नाम पर छला गया और अब उनका अपमान भी किया जा रहा है।
LIC का पैसा घाटे वाली कंपनियों में लगा रही है मोदी सरकार: प्रियंका गांधी
प्रियंका ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'उत्तर प्रदेश भाजपा ने किसान हित की बात केवल विज्ञापन और बिलबोर्ड तक सीमित कर रखी है।' उन्होंने दावा किया, 'किसानों को उनके पैसे का भुगतान नहीं हो रहा। बिजली ढंग से आती नहीं मगर उनके बिजली के बिल बढ़ा दिए गए। कर्जमाफी के नाम पर छला गया। उनका अपमान भी किया जा रहा है।'
उत्तर प्रदेश भाजपा ने किसान हित की बात केवल विज्ञापन और बिलबोर्ड तक सीमित कर रखी है। किसानों को उनके पैसे का भुगतान नहीं हो रहा। बिजली ढंग से आती नहीं मगर उनके बिजली के बिल बढ़ा दिए गए। कर्जमाफी के नाम पर छला गया। और उनका अपमान भी किया जा रहा है।https://t.co/RBARVj9vfC — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 25, 2019
उत्तर प्रदेश भाजपा ने किसान हित की बात केवल विज्ञापन और बिलबोर्ड तक सीमित कर रखी है। किसानों को उनके पैसे का भुगतान नहीं हो रहा। बिजली ढंग से आती नहीं मगर उनके बिजली के बिल बढ़ा दिए गए। कर्जमाफी के नाम पर छला गया। और उनका अपमान भी किया जा रहा है।https://t.co/RBARVj9vfC
चिन्मयानंद की गिरफ्तारी को लेकर बोलीं प्रियंका- किस चीज का इंतजार कर रही योगी सरकार
प्रियंका ने जो खबर साझा की, उसके मुताबिक सहारनपुर जिले में बिजली विभाग और पुलिस के उत्पीड़न से परेशान एक किसान के बेटे ने पिछले दिनों जहर खाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी। इसके विरोध में किसानों ने सड़क जाम कर दी।
गंगवार के बयान पर प्रियंका का पलटवार, कहा- उत्तर भारतीयों का अपमान कर बच नहीं सकते
इससे पहले भी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) पर आरोप लगाया था कि प्रदेश सरकार के बस में नहीं रहा कि वो महिलाओं, बच्चियों, छात्राओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोक सके। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं है।
उत्तर प्रदेश सरकार के बस में नहीं रहा कि वो महिलाओं, बच्चियों, छात्राओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोक सके। हर रोज बलात्कार जैसे जघन्य अपराध बढ़ते जा रहे हैं और उसके ऊपर पुलिस केस दर्ज कराने वाले से ही दुर्व्यवहार करती है। निंदनीय!https://t.co/emZ4DBYGmK — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 24, 2019
उत्तर प्रदेश सरकार के बस में नहीं रहा कि वो महिलाओं, बच्चियों, छात्राओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोक सके। हर रोज बलात्कार जैसे जघन्य अपराध बढ़ते जा रहे हैं और उसके ऊपर पुलिस केस दर्ज कराने वाले से ही दुर्व्यवहार करती है। निंदनीय!https://t.co/emZ4DBYGmK
अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर प्रियंका ने PM को घेरा, कहा- सरकार से निवेशकों का भरोसा टूटा
प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट किया था, "आप उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए। भाजपा सरकार (BJP Government) हर रोज राज्य अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है, जबकि सच्चाई यह है कि 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएं, और महिलाओं पर अत्याचार। प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है।"
UP: उन्नाव रेप पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया
प्याज के दाम पर शाह ने की चर्चा, दिया कीमत काबू में लाने का आश्वासन
नागरिकता विधेयक पर कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों ने की...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ चलेगा महाभियोग, स्पीकर ने दी मंजूरी
भारत के संविधान के जनक डॉ बी आर अंबेडकर, जाने जीवन से जुड़ी कुछ...
शुक्रवार को कोर्ट करेगा लालू की जमानत याचिका पर फैसला
जनसंख्या विस्फोट पर मोदी सरकार बनाएं कड़े कानूनः अश्विनी उपाध्याय
निर्भया कोष से बसों में Cctv कैमरे लगाने के प्रस्ताव को केन्द्र ने...
जानें 6 दिसंबर 1992 की तारीख, अयोध्या मामले में क्यों है महत्वपूर्ण