नई दिल्ली/नवोदय टाइम्स ब्यूरो। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी की सियासत दिल्ली से नहीं चल सकती। उन्होंने जल्द लखनऊ शिफ्ट होने का संकेत देते हुए कहा कि दिसम्बर तक राज्य के गांव-गांव तक कांग्रेस का संगठन खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश राज्य में कांग्रेस को एक मजबूत विकल्प के तौर पर खड़ा करना है।
बैंक लोन ईएमआई पर ब्याज माफी को जल्द से जल्द लागू करे सरकार : सुप्रीम कोर्ट
जल्द लखनऊ शिफ्ट होने का दिया संकेत एक न्यूज चैनल से बुधवार को बातचीत में प्रियंका ने कहा कि पिछले एक साल में राज्य से जुड़े तमाम मुद्दे हमने उठाए हैं। जहां-जहां अन्याय हुए, वहां गए और आंदोलन किए। यह एक पक्ष है। हमने हमेशा यही कहा है कि जब तक जमीन पर मजबूत कार्यकर्ता नहीं हैं, तब तक चुनाव लडऩा मुश्किल होता है। इसीलिए, हम इन कार्यक्रमों के साथ संगठन को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि दिसम्बर के आखिर तक हर गांव में हमारे कार्यकर्ता खड़े हो जाएं। इसके बाद 2021 में हम एक मजबूत संगठन के साथ आगे बढ़ेंगे।
GDP मामले में भारत से आगे बांग्लादेश, TMC का मोदी सरकार पर कटाक्ष
राज्य में कांग्रेस कार्यकारिणी को छोटा करने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले जो कार्यकारिणी थी वो निष्क्रिय हो गई थी। हमने इसे छोटा इसलिए बनाया ताकि काम बंटे, सबकी जिम्मेदारी हो, जवाबदेही हो। अब ज्यादा काम हो रहा है। उत्तर प्रदेश में रहकर काम करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दिल्ली से उत्तर प्रदेश की राजनीति नहीं चल सकती, इसलिए उनके सारे प्रयास उत्तर प्रदेश आधारित हैं।
शरद यादव की बेटी ने थामा हाथ, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस करेगी कमाल!
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने से जुड़े सवाल पर प्रियंका ने कहा कि जब इस बारे में कोई फैसला होगा तो पता चल जाएगा। राहुल गांधी के फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने की संभावना पर प्रियंका ने कहा कि इस संदर्भ में उनसे ही पूछा जाना चाहिए।
धर्मनिरपेक्षता का ‘‘मजाक’’ उड़ाने पर माकपा ने की राज्यपाल कोश्यारी को हटाने की मांग
हाथरस और उत्तर प्रदेश में महिला विरोधी कई अन्य घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर बहुत ज्यादा अत्याचार हो रहा है। इस बीच, महिला के चरित्र पर सवाल उठाना बहुत बुरा है। देश की हर महिला को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...
राजपथ पर राष्ट्र की सैन्य शक्ति, ट्रैक्टर परेड में किसान दिखाएंगे दमखम
किसानों के हित के लिए पूरी तरह समर्पित है सरकार : राष्ट्रपति कोविंद
मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेगी...
दिल्ली में गणतंत्र दिवस व किसानों की टैक्टर रैली के लिए सुरक्षा के...
गणतंत्र दिवस : किसान ट्रैक्टर परेड से पहले पंजाब, हरियाणा में...
किसानों के प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले राज्यपाल कोश्यारी, पवार ने...
किसान ट्रैक्टर परेड: दिल्ली पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक परामर्श, दी...
कृषि मंत्री तोमर बोले- किसानों को सरकार की पेशकश सर्वश्रेष्ठ,...
किसान नेता गणतंत्र दिवस के बाद और तेज करेंगे आंदोलन, बजट के दिन संसद...
बजट से पहले कांग्रेस हमलावर, कहा- PM मोदी की गलत नीतियों से बढ़ी...