नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजधानी लखनऊ में गांधी जयंती पर बुधवार को आयोजित गांधी संदेश यात्रा में शिरकत की और भाजपा को नसीहत दिया कि ‘बापू के बारे में बात करने से पहले उनके रास्ते पर चलना सीखें।’ प्रियंका ने शहीद स्मारक से जीपीओ तक करीब ढाई किलोमीटर की पदयात्रा की और जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मोदी सरकार को कर के अतिरिक्त राजस्व पर ध्यान देने की जरूरत: मुख्य आर्थिक सलाहकार
पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका को पार्टी प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था लेकिन वह जीपीओ से ही हवाई अड्डे रवाना हो गईं। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने राज्य मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से कहा कि जिला प्रशासन ने एक साजिश के तहत प्रियंका को दौरे के लिए बहुत कम समय दिया। इसी वजह से वह पार्टी राज्य मुख्यालय नहीं आ सकीं।
हनीट्रैप मामले की जांच का जिम्मा संजीव शमी की जगह राजेन्द्र कुमार को सौंपा
उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने प्रियंका को दिन में बारह से दो बजे तक का ही समय दिया था। साथ ही प्रशासन ने पूरा प्रयास किया कि प्रियंका डेढ बजे तक पार्टी कार्यालय ना पहुंच सकें। चूंकि उन्हें दिया गया समय खत्म हो गया था इसलिए प्रियंका ने मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम रद्द कर दिया।
ट्रंप ने जब राष्ट्र के पिता कहा तभी मोदी को जतानी थी आपत्ति : सिद्धरमैया
दूसरी ओर, कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रियंका को काफी तेज बुखार था। इस वजह से उन्होंने दौरा छोटा कर दिया और जल्दी ही दिल्ली लौट गईं।
मोहन भागवत बोले- महात्मा गांधी ने की थी RSS स्वयंसेवकों की तारीफ
प्रियंका ने पदयात्रा शुरु करने से पहले संवाददाताओं के साथ संक्षिप्त बातचीत में सत्तारूढ़ भाजपा पर व्यंग्य करते हुए कहा कि पार्टी को पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रास्ते पर चलना चाहिये। बाद में उनके बारे में बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा,‘‘सत्य के पथ पर चलना गांधी का आदेश था। भाजपा पहले सत्य के पथ पर चले फिर गांधी की बातें करे।’’
ममता बोलीं- बंगाल में भाजपा की विभाजनकारी सियासत नहीं करेगी काम
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
कोरोना का टीका लगाने के बाद इन चीजों से करना होगा परहेज
Corona World: दुनिया में अब तक 94,401,480 लोग हुए संक्रमित, मैक्सिको...
व्हॉट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी, प्राइवेसी को लेकर किया बड़ा ऐलान
Delhi Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें
Coronavirus Live: देश में अब तक कोरोन के नए स्ट्रेन से 116 लोग...
सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला ने भी लगवाई वैक्सीन, PM मोदी को...
Corona Vaccination: निडर होकर लगवाएं वैक्सीन, गंभीर प्रभाव पर मिलेगा...
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कोरोना वैक्सीन पर उठाए सवाल, बोले- किसी...
मंदिर तोड़फोड़: आंध्र प्रदेश पुलिस का बड़ा दावा, राज्य में TDP-BJP के...
इस पूरे हफ्ते छाई रहीं Bollywood की ये 10 बड़ी खबरें