नई दिल्ली/टीम डिजिटल। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए हरियाणा और पंजाब के किसानों का संगठन भारी संख्या में राजधानी दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। इस बीच हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों के एक समूह को तितर-बितर करने और उन्हें दिल्ली जाने से रोकने के लिए उन पर पानी की बौछारें की और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पुलिस की इस कार्रवाई की हर कोई निंदा कर रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस (Congress) की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है।
किसान रैली के चलते NCR की आधा दर्जन मेट्रो लाइन बंद, यात्रियों को हुई बहुत परेशानी
प्रियंका ने मोदी सरकार पर बोला हमला प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है।' कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं।'
किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है। किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं। #FarmersProtest pic.twitter.com/al8dG8ZZhi — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 26, 2020
किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है। किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं। #FarmersProtest pic.twitter.com/al8dG8ZZhi
'दिल्ली चलो' रैली में किसानों के साथ CM केजरीवाल, कहा- किसानों पर ये जुर्म बिल्कुल गलत
किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोकना बिल्कुल गलत: केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से किसानों को रोकना और उन पर पानी की बौछार करना बिल्कुल गलत है। विरोध प्रदर्शन के तहत किसानों ने बुधवार को अपने ट्रैक्टर-ट्रेलर के साथ पंजाब से दिल्ली की ओर कूच किया जिसे रोकने के लिए हरियाणा में सीमा पर अवरोधक लगाए गए। प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने और उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए कम से कम दो बार पानी की बौछार का इस्तेमाल किया गया। केजरीवाल ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना किसानों का संवैधानिक अधिकार है।
जल्द जारी की जाएगी JEE मेन्स की नोटिफिकेशन: केंद्रीय शिक्षा मंत्री
किसानों पर पुलिस ने की पानी की बौछार हरियाणा पुलिस ने पंजाब के किसानों के एक समूह को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें की और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। ये किसान केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्तावित 'दिल्ली चलो' मार्च के तहत कथित तौर पर पुलिस अवरोधक लांघ कर हरियाणा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। पंजाब के साथ लगी शंभू अंतरराज्यीय सीमा पर हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने 'लाउड स्पीकर' का इस्तेमाल किया और किसानों को पंजाब की ओर ही इकट्ठा होने को कहा। उनमें से कुछ अवरोधक लांघने की कोशिश कर रहे थे।
दिल्ली में जबरन घुसे किसान तो होगा मुकदमा, कोरोना के चलते प्रदर्शन की इजाजत नहीं
प्रदर्शनकारी किसान ने की निंदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंभू अंतरराज्यीय सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जहां किसानों ने घग्गर नदी में पुलिस बैरिकेड को फेंक दिया। कई किसान हाथ में काले झंडे लिए भी नजर आए। राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने कई अवरोधक लगाएं हैं। मौके पर मौजूद एक किसान ने पत्रकारों से कहा, 'यह निंदनीय है कि हरियाणा पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए ऐसे उपाय कर रही है। हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन वे विरोध करने के हमारे लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने से हमें रोकना चाहते हैं।' इससे पहले अंबाला के मोहरा गांव में भी किसानों के एक समूह ने अवरोधक लांघने की कोशिश की थी और वहां भी पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछार की थी।
26/11 के हमले के बाद भारत ने बढ़ाई अपनी ताकत, जानिए किस तरह से ताकतवर हुआ देश
हरियाणा ने पंजाब से लगी सीमाएं पूरी तरह की सील हरियाणा ने पंजाब से लगी अपनी सभी सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया है। पंजाब के किसानों को केन्द्र के कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ प्रस्तावित 'दिल्ली चलो' मार्च के लिए हरियाणा से लगी सीमाओं के पास इकट्ठा होता देख यह कदम उठाया गया। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब से लगी सीमाओं पर बड़ी संख्या में हरियाणा पुलिस की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से लगी सीमाओं पर भी हरियाणा पुलिस को पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया है।
अंबाला में प्रदर्शनकारी किसानों ने की पत्थरबाजी, तोड़ी बैरिकेडिंग
दिल्ली पुलिस ने कहा ये हरियाणा में भाजपा सरकार ने कहा था कि वह किसानों के दिल्ली की ओर जुलूस निकालने के मद्देनजर 26 और 27 नवंबर को पंजाब से लगी अपनी सीमाओं को बंद कर देगी। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन के लिए विभिन्न किसान संगठनों से मिले सभी अनुरोधों को खारिज कर दिया था। पुलिस ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के बीच किसी प्रकार का जमावड़ा करने के लिए शहर आने पर प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना को लेकर गाजियाबाद अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी, मास्क न पहनने पर होगा जुर्माना
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन (दकोंदा) के अध्यद्वा बूटा सिंह बुर्जिल ने गुरुवार को कहा कि किसान 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'हम केन्द्र सरकार पर उसके नए कानूनों, जो किसान सुमदाय के हित में नहीं हैं, उसे वापस लेने का दबाव बनाने के लिए दिल्ली की ओर बढ़ने को तैयार हैं।' पंजाब के किसान 30 किसान संगठनों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। किसानों के ट्रैक्टर पर राशन, पानी सहित सभी इंतजाम दिख रहे हैं। वे अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर हरियाणा की सीमाओं के पास एकत्रित होना शुरू हो गए हैं।
महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज! पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया बड़ा दावा
हरियाणा में धारा 144 लागू उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के राज्य की सीमाएं सील करने के फैसले की निंदा भी की। इस बीच, अंबाला और कुरुक्षेत्र जिलों में प्रदर्शन कर रहे किसानों के एक समूह को तितर-बितर करने और उन्हें दिल्ली जाने से रोकने के लिए उन पर पानी की बौछार की गई। हरियाणा के अधिकारियों ने प्रदर्शन को रोकने के लिए कई इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 भी लगा दी है।
देश के दूसरे सीरो सर्वे ने चौंकाया, 10 साल से ऊपर हर 15 में से 1 व्यक्ति को हो चुका है कोरोना
कांग्रेस ने खट्टर सरकार पर लगाया ये आरोप इस बीच, सर्दी और बारिश के मौसम में हजारों किसानों ने अस्थायी तंबूओं और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रात गुजारी। किसान संगठनों ने कहा है कि उन्हें राष्ट्रीय राजधानी जाते हुए, उन्हें जहां कहीं भी रोका गया, वे वहीं धरने पर बैठ जाएंगे। हरियाणा में विपक्षी दल कांग्रेस ने भी भाजपा नीत सरकार पर किसानों की आवाज दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
Delhi Weather Updates: कोहरे की चादर और कड़ाके की ठंड में कांपी...
Coronavirus Live: देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या...
PMGAY: पीएम मोदी आज UP के लाखों लोगों को 2,691 करोड़ रुपये की सहायता...
आज राष्ट्रपति जो बिडेन और कमला हैरिस भारी सुरक्षा के बीच लेंगे शपथ
भाजपा अध्यक्ष पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- कौन हैं नड्डा
त्रिवेन्द्रम एयरपोर्ट का अदानी द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर...
मोदी सरकार की किसानों से 10वें दौर की वार्ता के अगले दिन होगी SC...
दिल्ली दंगे: कोर्ट का पुलिस को आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड सुरक्षित...
मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध में भाग लेंगे शरद पवार,...
किसान यूनियन नेता बोले- पुलिस प्रशासन को ट्रैक्टर रैली पर रोक नहीं,...