नई दिल्ली/टीम डिजिटल। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों का आंदोलन 79वें दिन भी जारी है। किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस (Congress) की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2022 के लिए जमीन तैयार करने में जुट गई है। सहारनपुर के बाद अब प्रियंका गांधी 15 फरवरी को मेरठ और बिजनौर का दौरा करेंगी। अपनी यात्रा के दौरान प्रियंका किसान महापंचायत में भाग लेंगी। इसके साथ ही वे किसान परिवारों से भी मुलाकात करेंगी।
Congress leader Priyanka Gandhi Vadra to visit Bijnor and Meerut on February 15. During her visit, she will participate in the Kisan Panchayat and meet the farmer families (file photo) pic.twitter.com/wp6J5HQcem — ANI UP (@ANINewsUP) February 12, 2021
Congress leader Priyanka Gandhi Vadra to visit Bijnor and Meerut on February 15. During her visit, she will participate in the Kisan Panchayat and meet the farmer families (file photo) pic.twitter.com/wp6J5HQcem
चीन: राहुल गांधी ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- डरपोक PM ने किया सैनिकों का अपमान
मेरठ में किसान महापंचायत को करेंगी संबोधित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधाना विधानसभा क्षेत्र में 15 फरवरी को आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में शामिल होकर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगी। कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी यशपाल सिंह के अनुसार कांग्रेस ने 'जय जवान जय किसान' नारे के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में किसान महापंचायत करने जा रही है।
उन्होंने बताया कि दस फरवरी को सहारनपुर से इसकी शुरुआत हुई है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के इस कार्यक्रम के तहत मेरठ में 15 फरवरी को आयोजित की जायेगी और इसमें कांग्रेस महासचिव शामिल होकर इसे संबोधित करेंगी। महापंचायत की तैयारियों को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने रैली की तैयारियों की समीक्षा की।
राहुल गांधी आज से दो दिन के राजस्थान दौरे पर, किसान पंचायत को करेंगे संबोधित
प्रियंका ने संगम में किया पवित्र स्नान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को नैनी स्थित अरैल घाट पर मौनी अमावस्या के अवसर पर गंगा में डुबकी लगाई और स्नान के बाद पूजा अर्चना की। इसके अलावा उन्होंने द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। कांग्रेस नेता ने बताया कि प्रियंका स्वयं चप्पू चलाकर नाव को अरैल घाट तक लेकर आईं और इस दौरान उनके साथ मौजूद स्थानीय कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने उनके साथ सेल्फी लेने का आग्रह किया जिस पर प्रियंका ने नाविक कुलदीप निषाद को भी सेल्फी में शामिल करने के लिए कहा।
गुरुवार को मौनी अमावस्या थी और मान्यताओं के मुताबिक गंगा में स्नान का इस दिन का काफी महत्व है। मौनी अमावस्या माघ मेले का सबसे प्रमुख स्नान पर्व है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि प्रियंका गांधी के साथ उनकी बेटी मिराया वाड्रा और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने संगम में स्नान किया। सबसे खास बात यह रही कि प्रियंका गांधी खुद नाव चलाकर अरैल घाट तक आईं।
ये भी पढ़ें:
बागी MLA का आरोप- शिवसेना की पीठ में छूरा घोंप रही थी NCP
Kartik की सबसे महंगी स्पोर्ट्स कार पर आया सेलेब्स का दिल, Ranveer ने...
कैसे सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर सूरत पहुंचे बागी MLA, पढ़ें स्पेशल...
जर्मनी और UAE यात्रा के दौरान 15 से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे...
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बागी नेता के पुणे स्थित कार्यालय में की...
अपने ओपनिंग डे पर Jugjugg Jeeyo ने मारी बाजी, फिल्म ने कमाए इतने...
बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर Shahrukh ने फैंस को दिया तोहफा, शेयर...
BSP ने NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का किया समर्थन
आखिर क्यों kareena ने इस छोटी बच्ची को बताया कपूर खानदान की शान,...
गुजरात दंगों पर SC के फैसले के बाद अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, PM मोदी...