नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को परोक्ष रूप से कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा वह खुद हैं, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह चुनाव लड़ेंगी या नहीं। मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस की ओर से चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘क्या आपको कोई दूसरा चेहरा नजर आ रहा है?’
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘भर्ती विधान: युवा घोषणापत्र’ जारी करते हुए प्रियंका ने एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन की परिस्थिति पैदा होने पर उनकी पार्टी इस पर विचार करेगी।
उन्होंने कहा कि अगर ऐसी किसी गठबंधन सरकार में कांग्रेस शामिल होगी तो उसकी एक शर्त युवाओं और महिलाओं से जुड़े अपने एजेंडे को लागू कराने की होगी। उनसे सवाल किया गया कि क्या चुनाव के बाद जरूरत पडऩे पर कांग्रेस विपक्ष के गठबंधन में शामिल होगी?
#WATCH Do you see anyone else's face from the Congress Party in Uttar Pradesh? You can see my face everywhere: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra on being asked about the chief ministerial face of Congress in the upcoming UP Assembly elections pic.twitter.com/NOt1uZKBU6 — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 21, 2022
#WATCH Do you see anyone else's face from the Congress Party in Uttar Pradesh? You can see my face everywhere: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra on being asked about the chief ministerial face of Congress in the upcoming UP Assembly elections pic.twitter.com/NOt1uZKBU6
इसके जवाब में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘अगर ऐसी परिस्थिति आती है तो इस बारे में विचार किया जाएगा। अगर ऐसी परिस्थिति आई तो हम यह चाहेंगे कि जो हमारा एजेंडा युवाओं और महिलाएं के लिए है, वो पूरा हो। यह हमारी एक शर्त होगी।’
उन्होंने यह भी कहा कि उनके चुनाव लडऩे के बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। प्रियंका ने कहा, ‘अगर यह तय होगा तो आप लोगों को पता चल जाएगा।’ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
तिरंगे पर खड़े होकर अदा कर रहा था नमाज, सीआईएसएफ ने पकड़ किया पुलिस...
मध्य प्रदेश: जैन बुजुर्ग को मुस्लिम समझ पीट-पीट कर मार डाला, आरोप BJP...
अब दिल्ली में आग बुझाने के लिए आएंगे रोबोट, केजरीवाल सरकार की अनोखी...
अधीर रंजन चौधरी के ट्वीट पर बवाल! राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए...
शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर DU...
पूर्व पीएम राजीव गांधी को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वो एक...
Char Dham Yatra 2022: यमुनोत्री हाइवे की सेफ्टी वॉल धंसीं, 10 हजार...
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा- BJP ने...
दिल्ली: शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हिंदू कॉलेज के...
CNG Price Hike: महंगाई की मार! दिल्ली एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के...