Saturday, Jun 10, 2023
-->
priyanka-nick-is-preparing-for-second-honeymoon-after-marriage

शादी के बाद दूसरे हनीमून की तैयारी में प्रियंका-निक, ये है आगे का Plan

  • Updated on 12/16/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 2 दिसंबर को विदेशी बाबू निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मैद भवन में शादी रचाई है। जिसके बाद उन दोनों की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शादी के बाद ये कपल ओमान में क्वालिटी टाइम बिता रहे है।

वहीं सोशल मीडिया पर एक खबर यह भी आग की तरह फैल रही है कि जल्द ही निक और प्रियंका दूसरे हनीमून के लिए जाने वाले हैं। हाल ही में सामने आई एक मीडिया रिपोट्स में बताया गया कि जल्द ही निक अपनी वाइफ के साथ 28 दिसंबर को हनीमून मनाने के लिए स्विट्जरलैंड जा रहे हैं। यहां पर वो अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करके 10 जनवरी को वापिस आ जाएंगें।वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के मुंबई के रिसेप्शन की तारीख भी पास आ गई है। निक प्रियंका ने बॉलीवुड के लिए 20 दिसंबर को मुंबई में खास रिसेप्शन रखा है।

जानिए कौन है वो शख्स जिससे प्रियंका की छोटी बहन परिणिति करेंगी शादी?


हाल ही में प्रियंका ने अपनी शादी के आउटफिट के बारे में बात करते हुए बताया कि 'यहां बात फैशन की नहीं थी। मैं अपनी शादी में कुछ अलग करना चाहती थी जो कभी किसी ने नहीं किया हो। मैं अपनी शादी में दुनिया का सबसे लंबा वेल चाहती थी और मुझे वो मिला। लाल और सफेद दोनों ही ड्रेसेज मेरे मुताबिक बनाई गई थीं। 

युवराज सिंह के घर गूंजेगी किलकारियां, Video में देखें पत्नी हेजल का बेबी बंप


हम आपको बता दें कि शादी में प्रियंका के वेल 75 फीट तक लंबा था जोकि दुनिया का अब तक का सबसे लंबा वेल है। वहीं उनके गाउन को बनाने में 1826 घंटे लगे थे जिसे मशहूर डिजाइनर रॉल्फ लॉरेन के डिजाइन किया था। प्रियंका के हैंड एम्ब्रॉयडेड व्हाइट फ्लोरल गाउन में 23 लाख सीक्वेंस लगाए लग थें जिसका काफी रॉयल था। प्रियंका इस गाउन में किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.