नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi vadra) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayanand) के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की की रंगदारी के आरोप में गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) पर तीखा हमला बोला और तंज कसते हुए कहा कि यह भाजपा (BJP) का न्याय है।
उन्नाव कांड: पीड़ित हादसे मामले की जांच के लिए CBI को मिली फिर मोहलत
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ट्वीट कर कहा, 'उन्नाव बलात्कार मामला (Unnao Rape Case): पीड़िता के पिता की हत्या। पीड़िता के चाचा गिरफ्तार। भारी जन दबाव के बाद घटना के 13 महीने बाद आरोपी विधायक गिरफ्तार। पीड़िता के परिवार को जान से मारने की कोशिश।' उन्होंने कहा, 'शाहजहांपुर बलात्कार मामला (Shahjahanpur Rape Case): पीड़िता गिरफ्तार। पीड़िता के परिवार पर दबाव। आरोपी भाजपा नेता (BJP Leaders) को पुलिस ने जन दबाव पड़ने के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी भाजपा नेता पर अब तक बलात्कार का आरोप तक नहीं लगाया। वाह रे भाजपा का न्याय?'
आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने जानबूझकर देरी की। जन दबाव पड़ने के बाद गिरफ़्तार किया। आरोपी भाजपा नेता पर अब तक बलात्कार का चार्ज तक नहीं लगाया। वाह रे भाजपा का न्याय? — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 26, 2019
आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने जानबूझकर देरी की। जन दबाव पड़ने के बाद गिरफ़्तार किया। आरोपी भाजपा नेता पर अब तक बलात्कार का चार्ज तक नहीं लगाया। वाह रे भाजपा का न्याय?
चिन्मयानंद की गिरफ्तारी को लेकर बोलीं प्रियंका- किस चीज का इंतजार कर रही योगी सरकार
गौरतलब है कि चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली 23 वर्षीय छात्रा को उनसे पांच करोड़ रूपये की रंगदारी मांगने के आरोप में विशेष जांच दल (SIT) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
‘इंडिया' गठबंधन, CBI जांच को लेकर केजरीवाल ने दिया PM मोदी को चैलेंज
पाकिस्तान : आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 52 लोगों की मौत, करीब 50...
मथुरा: पंजाब की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी...
दिल्ली जूलरी शॉप में डकैतीः 18 किलो गोल्ड बरामद, दो लोग हिरासत में
उज्जैन में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक...
DHL एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी की कीमतों में 6.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी
ED के सामने पेश नहीं होंगे अभिषेक बनर्जी, दिल्ली में TMC के प्रदर्शन...
उत्तराखंड में लगेगा लिथियम बैटरी प्लांट, तीन हजार करोड़ के और निवेश...
कनाडा की निकली हेकड़ी, कहा- भारत से ‘करीबी संबंधों' को लेकर प्रतिबद्ध
उपराष्ट्रपति धनखड़ के राजस्थान दौरों पर गहलोत ने उठाए सवाल, किया...