Friday, Sep 29, 2023
-->
priyanka-taunt-on-up-government-and-said-only-advertisements-remember-farmers

प्रियंका का UP सरकार पर तंज, कहा - केवल विज्ञापनों में आती है किसानों की याद

  • Updated on 10/9/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ट्विटर के जरिए आमजन की आवाज बन रही है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को किसानों के प्रति उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की भाजपा सरकार (BJP Government) के व्यवहार की बुधवार को निंदा की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है।

आर्थिक मंदीः प्रियंका का PM पर आरोप, कहा- सरकार ने सुधार के एजेंडे को रोका

मीडिया में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि दो अलग-अलग घटनाओं में महोबा और हमीरपुर में कर्ज तले दबे दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। इसी रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को परेशान करने के कई तरीके ईजाद किए हैं। कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया। बिजली बिल के नाम पर उनको जेल में डाला।'

बलात्कार के आरोपी को बचाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है योगी सरकार : प्रियंका

उन्होंने राज्य सरकार पर बाढ़ और बारिश के कारण बरबाद हुई फसल का मुआवजा ना देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने लिखा, 'बाढ़-बारिश से बरबाद फसल का कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को किसान की याद केवल विज्ञापन में आती है।'

 

comments

.
.
.
.
.