नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उच्चतम न्यायालय ने पैगंबर मोहम्मद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणियों को लेकर पत्रकार नविका कुमार के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को शुक्रवार को एक साथ नत्थी कर उन्हें दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया।
राज्यपाल ने विधानसभा सत्र के लिए पंजाब के महाधिवक्ता की राय को नजरअंदाज क्यों किया: AAP
नविका टीवी पर प्रसारित उस परिचर्चा की प्रस्तोता थीं, जिसमें नुपुर शर्मा ने विवादित टिप्पणी की थी। न्यायमू्र्ति एम आर शाह और न्यायमू्र्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने कहा कि आठ सप्ताह तक नविका कुमार के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी, ताकि वह अंतरिम अवधि में अपने बचाव के उपाय कर सकें।
सुप्रीम कोर्ट ने IOA संविधान में संशोधन के लिए पूर्व न्यायाधीश नागेश्वर राव को किया नियुक्त
उसने नविका कुमार को मुख्य प्राथमिकी रद्द करने के अनुरोध के साथ दिल्ली उच्च न्यायालय जाने की भी अनुमति दे दी। दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस’ (आईएफएसओ) इकाई मामले की जांच करेगी।
नाराज सुप्रीम कोर्ट ने पूछा : भड़काऊ भाषण पर रोक के लिए क्या सरकार कानून लाना चाहती है?
न्यायालय ने कुमार को आठ अगस्त को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी थी। पीठ ने कुमार की याचिका पर केंद्र, पश्चिम बंगाल सरकार एवं अन्य को नोटिस जारी किए थे। पैगंबर मोहम्मद को लेकर शर्मा की टिप्पणी के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए थे और खाड़ी देशों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।
विपक्षी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार करवाना केंद्र की प्रमुख परियोजना :पवार
‘इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना...
जदयू को छोड़ने वाले अजय आलोक को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त...
CBI ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में 4 लोगों को...
बिहार में जाति आधारित आंकड़े आने के बाद राहुल गांधी बोले- भारत के...
गांधीवाद पर पाखंड और गोडसे का महिमामंडन करने वालों को बेनकाब करेगी...
अजय माकन को पवन बंसल की जगह कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
बंगाल की जनता के बकाए का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा: TMC नेता...
SEBI ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अफवाह का खंडन या पुष्टि करने की...
दिल्ली में ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज गिरफ्तार
राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था