Sunday, Jun 04, 2023
-->
punjab assembly elections: after congress, bjp also attacked aap sirsa curses kejriwal rkdsnt

पंजाब चुनाव : कांग्रेस के बाद BJP ने भी AAP पर बोला हमला, सिरसा ने केजरीवाल को कोसा

  • Updated on 2/17/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि वह पंजाब में सत्ता हासिल करने की अपनी कोशिश के तहत राज्य में हिंदुओं और सिखों के बीच दरार पैदा कर रही है। भाजपा ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल नीत सरकार में सिखों के प्रतिनिधित्व का अभाव होने का भी आरोप लगाया। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने यह आरोप भी लगाया कि आप का एजेंडा पंजाब को लूटना है। उन्होंने आप की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की, जो हर तरह के वादे कर सत्ता हड़पना चाहती थी। 

बैंकों से ABG शिपयार्ड के घोटाले में CBI के बाद ED भी सक्रिय, दर्ज किया केस

  •  

चन्नी बोले- यूपी, बिहार, दिल्ली के ‘‘भैया’’ को पंजाब में राज करने नहीं आने देंगे

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं पर पंजाब विधानसभा चुनाव के अपने प्रचार अभियान में झूठे वादे करने का आरोप लगाया और कि क्षेत्रीय दल (आप) द्वारा ‘दिल्ली मॉडल’ को रेखांकित करना एक ढकोसला है। सिरसा ने कहा, ‘‘दिल्ली मॉडल में कोई सिख मंत्री नहीं है, पंजाबी भाषा की जानबूझ कर अनदेखी की गई है, 850 से अधिक शराब के नये ठेके खोले गये हैं, कोई नया स्कूल या कॉलेज नहीं खोला गया है और स्वास्थ्य ढांचा चरमरा रहा है। ’’ 

NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण, आनंद सुब्रमण्यम के परिसरों पर आयकर विभाग के छापे

पंजाब में हिंदुओं के आंतरिक सुरक्षा को लेकर सशंकित महसूस करने संबंधी आप की कथित टिप्पणी का जिक्र करते हुए सिरसा ने राज्य में कथित तौर पर साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने को लेकर केजरीवाल नीत पार्टी की आलोचना की। पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। सिरसा ने आरोप लगाया, ‘‘उसमें (आप में) ठग भरे हुए हैं। केजरीवाल बहरूपिया हैं। ’’ भाजपा नेता ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ‘यूपी, बिहार, दिल्ली वाले भैया’ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस की भी आलोचना की।  

उधर, पंजाब में आम आदमी पार्टी पर हो रहे कांग्रेस, भाजपा के हमले के बाद प्रदेश के पार्टी प्रभारी राघव चढ्डा ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रेस कांफ्रेंस कर राघव ने पंजाब की जनता से अगले दो दिनों के लिए सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'अगले 72 घंटे बहुत अहम हैं। 

अपनी गलतियां स्वीकार करने के बजाय नेहरू पर दोषारोपण कर रही है BJP सरकार : मनमोहन सिंह

comments

.
.
.
.
.