नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को 27 उम्मीदवारों वाली अपनी दूसरी सूची जारी की जिसमें कांग्रेस से पार्टी में आए दो नेताओं और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को प्रत्याशी घोषित किया गया है। भाजपा, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव ढींढसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लडऩे जा रही है। सहयोगी दलों के साथ किये गए सीटों के बंटवारे के अनुसार, भाजपा 65 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के CMD पार्थसारथी, CFO कृष्णा हरि को ED ने किया गिरफ्तार
पार्टी ने बृहस्पतिवार को दो वर्तमान विधायकों फतेहजंग सिंह बाजवा और हरजोत कमल को टिकट दिया जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। कादियान से विधायक बाजवा इस बार बटाला से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने उनके बड़े भाई प्रताप सिंह बाजवा को कादियान से प्रत्याशी घोषित किया है।
गोरखपुर की जनता CM को हराने का दोहराएगी इतिहास : चंद्रशेखर आजाद
हरजोत कमल अपने वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र मोगा से चुनाव लड़ेंगी जहां से कांग्रेस ने अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद को टिकट दिया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला फगवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा भाजपा ने राकेश ढींगरा को लाम्बी से प्रत्याशी बनाया है जहां से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल चुनावी मैदान में हैं।
राहुल गांधी ने किया RRB परीक्षा के नियमों का विरोध कर रहे युवाओं का समर्थन
भाजपा के रणदीप सिंह देओल धुरी से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत सिंह मान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। चमकौर साहिब से भाजपा ने दर्शन सिंह शिवजोत को खड़ा किया है जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी करते हैं। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा को भाजपा ने रूपनगर से उम्मीदवार घोषित किया है।
एयर इंडिया को लेकर उत्साहित टाटा संस के अध्यक्ष ने पीएम मोदी से की मुलाकात
'बिग बैंग थ्योरी' में Madhuri Dixit के लिए बोला गया अपमानजनक शब्द,...
Bday Spl: फिल्मों में आने से पहले Chitrangada Singh ने की थी शादी, इस...
विपक्षी दलों ने मिलकर काम करने का लिया संकल्प, अडाणी मामले पर JPC की...
कोयला ब्लॉक के सातवें दौर की नीलामी बुधवार को शुरू करेगी मोदी सरकार
'अग्निपथ' योजना पर दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका पर...
अडाणी ने क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का मिला अल्टीमेटम
ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति मुर्मू से संविधान की रक्षा करने की लगाई...
तेजस्वी यादव पिता बने, राजद में जश्न का माहौल, केजरीवाल ने भी दी बधाई
बिल्कीस बानो मामला : दोषियों की सजा माफी के खिलाफ याचिका पर केंद्र,...