Sunday, Oct 01, 2023
-->
punjab cabinet expansion: gurmeet khudian, balkar singh will become ministers

पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार: गुरमीत खुडियां, बलकार सिंह बनेंगे मंत्री

  • Updated on 5/30/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पंजाब की भगवंत मान नीत आम आदमी पार्टी (आप) सरकार बुधवार को दो विधायकों -गुरमीत सिंह खुडियां और बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाएगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। एक अधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मान ने स्थानीय निकाय मंत्री निज्जर का इस्तीफा राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के पास भेज दिया है।

भगवंत मान नीत सरकार ने बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंजाब के राज्यपाल से समय मांगा है। बलकार सिंह जालंधर में करतारपुर से विधायक हैं, जबकि खुडियां लांबी सीट से विधायक हैं। मान नीत कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.