नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चार जुलाई को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और इस दौरान पांच विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राजभवन में सोमवार को शाम पांच बजे आयोजित होगा।
कांग्रेस ने उदयपुर की घटना के आरोपी को ‘भाजपा का सदस्य’ बताया, BJP ने किया खंडन
आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब में सरकार बनाने के तीन महीने से ज्यादा समय बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। पांच और मंत्रियों के शपथ लेने के बाद, मान के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो जाएगी।
अग्निपथ योजना के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी AAP : संजय सिंह
इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद, मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया। मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 18 हैं।
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शाह बोले -अगले 30-40 साल तक BJP का युग
वर्तमान में मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में नौ मंत्री हैं। मई में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। ‘आप’ ने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 92 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की थी।
पैगंबर टिप्पणी विवाद : नुपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
रोहिंग्या मुसलमानों को फ्लैट मुहैया कराने के मुद्दे पर गृह मंत्रालय...
NSA डोभाल के आवास पर सुरक्षा चूक को लेकर CISF के 3 कमांडो बर्खास्त
उद्योगपति गौतम अडानी को मोदी सरकार ने दी ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा
पार्टी नेताओं की बात नहीं सुनने वाले अधिकारियों की सूची मुझे दें :...
केजरीवाल ने शुरू किया ‘मेक इंडिया नंबर 1’ अभियान
बिल्कीस बानो के बलात्कारियों की रिहाई : कांग्रेस ने PM मोदी पर दागा...
भाजपा संसदीय बोर्ड से हटाए गए गडकरी और चौहान, येदियुरप्पा सहित 6 नए...
गुजरात : कांग्रेस के दो पूर्व नेता विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में...
ट्रैक्टर चोरी के शक में भीड़ ने सब्जी विक्रेता की पीट-पीट कर हत्या...
बिलकिस बानो मामले के दोषियों को माफी छूट, गुजरात सरकार ने दी सफाई