Tuesday, Oct 03, 2023
-->
punjab congress sidhu meet amarinder wife say not in politics for any post rkdsnt

पंजाब: अमरिन्दर से मिले सिद्धू, पत्नी बोलीं- किसी पद के लिए राजनीति में नहीं हैं

  • Updated on 3/17/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह और राज्य के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से बीच मुलाकात से पहले सिद्धू की पत्नी ने बुधवार को कहा कि वह कोई पद नहीं चाहते बल्कि राज्य की जनता की सेवा करना चाहते हैं। नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि वह और उनके पति इस कारण राजनीति में नहीं है। 

बंगाल चुनाव : ममता ने जारी किया TMC का घोषणा पत्र, कई अहम वादे किए

उन्होंने साल 2016 में सिद्धू के भाजपा छोडऩे के फैसले की ओर इशारा करते हुए दावा किया,‘‘अगर ऐसा होता तो वह केन्द्रीय मंत्री बन गए होते।‘‘ नवजोत कौर ने अपने पति और मुख्यमंत्री के बीच होने वाली बैठक से कुछ घंटे पहले पत्रकारों से यह बात कही। कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू को पंजाब के मंत्रिमंडल में वापस लाया जा सकता है। 

राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने स्वप्न दासगुप्ता का इस्तीफा किया मंजूर

इससे पहले मुख्यमंत्री सिद्धू के साथ दोपहर के भोजन पर मुलाकात करने वाले थे, लेकिन कोविड-19 को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस से हुई बैठक के चलते शाम चार बजे चाय पर दोनों नेताओं के मिलने का कार्यक्रम तय हुआ। 

 कांग्रेस, AAP ने फटी जींस पहनने वाले बयान पर सीएम रावत को लिया आड़े हाथ

इससे पहले दोनों नेताओं के बीच पिछले साल नवंबर में मुलाकात हुई थी। सिंह के साथ तल्खियां बढऩे के कारण सिद्धू ने साल 2019 में पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उनके पति कोई पद नहीं चाहते बल्कि वह पंजाब की सेवा सेवा करना चाहते हैं और जनता उनके साथ है। 

मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए गए परमबीर सिंह

 

 

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 


 

comments

.
.
.
.
.