नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस ने पंजाब के अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य में उसके हिंदू नेतृत्व को निशाना बनाने का षड्यंत्र रच रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी की मदद करना चाहते हैं।
पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह दावा भी किया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार अपनी विफलताएं छिपाने के लिए केंद्र सरकार की तरह 'हेडलाइन मैनेजमेंट' में लगी हुई है। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने 2016 से 2022 के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में कांग्रेस के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
खेड़ा ने एक वीडियो जारी कर कहा, "पंजाब में भगवंत मान सरकार ठीक उसी तरह काम कर रही है जैसे केंद्र में भाजपा की सरकार कर रही है। वह काम यह है कि अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए हेडलाइन मैनेजमेंट किया जा रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों का मकसद राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करना और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा, " आप लोगों ने देखा कि विजय इंदर सिंघला के साथ इन्होंने क्या व्यवहार किया ? अब सोनी जी के साथ क्या कर रहे हैं ? ब्रह्म मोहिंद्रा जी को नोटिस भेज दिया गया। " कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, "यह षड्यंत्र बड़ा साफ है। इससे भारतीय जनता पार्टी को मदद करनी है। भगवंत मान कांग्रेस के हिंदू नेतृत्व को निशाना बनाने का षड्यंत्र रच रहे हैं।"
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
डब्ल्यूएफआई चुनाव : खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले बजरंग पुनिया और...
ऐसे कानून की जरूरत कि CBI राज्यों की सहमति के बिना जांच कर सके:...
जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल हो, तुरंत चुनाव...
पुष्पा भारती को ‘यादें, यादें और यादें' संस्मरण के लिए व्यास सम्मान...
धीरज साहू के ठिकानों पर रेड जारी, नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कोर्ट ने ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पेश करने को ASI को एक सप्ताह का और...
उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री
महबूबा ने अनुच्छेद 370 पर न्यायालय के फैसले को मौत की सजा बताया, उमर...
कोर्ट ने ज्ञानवापी सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करने के लिए भारतीय पुरातत्व...
‘अमृत काल' में देश लंबी छलांग लगाने को तैयार: PM मोदी