Thursday, Mar 30, 2023
-->
punjab election result: aap wins in early trends, badal- cm channi behind

Punjab Election Result: रुझान में AAP ने मारी बाजी, बादल- CM चन्नी पीछे

  • Updated on 3/10/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी (आप) कुल 117 विधानसभा सीटों में से 79 पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों विधानसभा सीटों पर पीछे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, अमरिंदर सिंह और राजिंदर कौर भट्टल भी अपनी- अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी जलालाबाद सीट पर पीछे चल रहे हैं।

वहीं, ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी सीट पर 4,387 मतों से आगे चले रहे हैं। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्व सीट पर पीछे चल रहे हैं। यहां से ‘आप’ की उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर आगे चल रही हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर उपलब्ध 107 सीटों के आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) 79 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 16 सीटों पर, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) सात सीट पर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीन सीट पर और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक सीट पर आगे चल रही हैं। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है।

पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना चल रही है। ‘आप’ लाम्बी, फिरोजपुर ग्रामीण, पटियाला खरड़, लेहरा, दीनानगर, डेरा बस्सी, धर्मकोट, दसूहा आदि सीटों पर आगे चल रही है। 

शिअद नेता प्रकाश सिंह बादल पीछे

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना चल रही है और राज्य के पांच बार के मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता प्रकाश सिंह बादल अपने गढ़ लाम्बी विधानसभा सीट पर 1,416 मतों से पीछे चल रहे हैं।      लाम्बी सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुडियां आगे चल रहे हैं। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है।

CM चन्नी शुरुआती रुझान में पीछे

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना के शुरुआती रूझान में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों विधानसभा सीटों पर पीछे चल रहे हैं। चमकौर साहिब सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार चरणजीत सिंह और भदौड़ सीट पर ‘आप’ के लाभ सिंह उगोके आगे चल रहे हैं। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.