Tuesday, Mar 21, 2023
-->
punjab elections aap 5th list of candidates ticket to kulwant from mohali rkdsnt

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं सूची, मोहाली से कुलवंत को टिकट

  • Updated on 12/28/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी (AAP) ने अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 15 और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। राज्य के मुख्य विपक्षी दल की ओर से जारी की गयी यह पांचवीं सूची है और इसके साथ ही ‘आप’ द्वारा घोषित उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। 

वकीलों ने CJI से की दिल्ली, हरिद्वार में दिए गए ’नफरत भरे भाषणों’ का संज्ञान लेने की गुजारिश

 

पंजाब में 117 विधानसभा सीट हैं जिनके लिए अगले साल चुनाव होना है। आप के उम्मीदवारों की ताजा सूची के अनुसार, मोहाली से कुलवंत सिंह चुनाव लड़ेंगे। कुलवंत सिंह रियल एस्टेट व्यवसायी हैं और मोहाली के पूर्व महापौर रह चुके हैं। वह सोमवार को आप में शामिल हुए थे। 

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: AAP सबसे बड़ी पार्टी बनी, कांग्रेस किंग मेकर

 

पार्टी ने कहा कि गुरदीप सिंह रंधावा डेरा बाबा नानक से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा राजा सांसी से बलदेव सिंह, कपूरथला से मंजू राणा, शाहकोट से रतन सिंह, जालंधर वेस्ट से शीतल अंगुराल, आदमपुर से जीत लाल भट्टी और बांगा से कुलजीत सिंह ‘आप’ की ओर से अपनी किस्मत आजमाएंगे। 

कालीचरण महाराज के अपमानजनक बयान पर राहुल ने महात्मा गांधी के विचारों को किया याद

चमकौर साहिब से चरणजीत सिंह, बस्सी पठाना से रुपिंदर सिंह, लुधियाना दक्षिण से राजिंदर कौर, फिरोजपुर सिटी से रणवीर सिंह, बङ्क्षठडा शहरी से जगरूप सिंह, अमरगढ़ से जसवंत सिंह और नाभा से गुरदेव सिंह चुनाव लड़ेंगे।   

चंडीगढ़ नगर निकाय में AAP को मिली जीत से उत्साहित केजरीवाल, बोले- पंजाब में बदलाव का संकेत

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.