नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पंजाब और हरियाणा में सोमवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। क्षेत्र में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री नीचे पहुंच गया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
मोदी सरकार के मंत्री करेंगे AAP के पूर्व नेता फूलका को सम्मानित
तीनों शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2 डिग्री सेल्सियस, 5.3 डिग्री सेल्सियस और 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।पठानकोट में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, हलवाड़ा में 2.6 डिग्री, गुरदासपुर में 5.4 डिग्री, बठिंडा में 2.7 डिग्री और फरीदकोट में 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री तक नीचे गिरकर क्रमश: 6.8 डिग्री सेल्सियस, 5 डिग्री सेल्सियस और 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रोहतक, नारनौल और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.6 डिग्री सेल्सियस, 6 डिग्री सेल्सियस और 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
6 अलगाववादियों की सुरक्षा ली वापस, जानिए कौन हैं ये अमन के सौदागर!
दून के एक और लाल मेजर विभूति ढौंडियाल ने भी दिया देश के लिए सर्वोच्च...
शहीद की अंतिम यात्रा Live …हजारों आंखें ही नहीं, आसमां भी रो पड़ा...
पुलवामा हमले के बाद IMG रिलायंस ने PSL का प्रसारण करने से किया इंकार
पुलवामा हमले से खफा कमल हासन ने कहा- कश्मीर में जनमत संग्रह क्यों...