नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पंजाब में भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा अपने एक मंत्री को हटाने और बाद में उसके गिरफ्तार किए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा- भ्रष्टाचार में शामिल रहने पर हम अपने नेताओं को भी नहीं बख्शेंगे।
Today, Punjab CM Bhagwant Mann sacked state's Health Minister...who's been arrested. No one knew about this corruption, neither the media nor Opposition. Had CM Mann wanted, he would've asked for a slice of it with a 'setting': AAP national convener & Delhi CM Arvind Kejriwal https://t.co/LW5Of8LZJ5 pic.twitter.com/5RpUMCql0Q — ANI (@ANI) May 24, 2022
Today, Punjab CM Bhagwant Mann sacked state's Health Minister...who's been arrested. No one knew about this corruption, neither the media nor Opposition. Had CM Mann wanted, he would've asked for a slice of it with a 'setting': AAP national convener & Delhi CM Arvind Kejriwal https://t.co/LW5Of8LZJ5 pic.twitter.com/5RpUMCql0Q
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार राष्ट्र के साथ धोखा हैं, जिसकी अनुमति उनकी पार्टी नहीं देगी। यहां डिजिटल तरीके से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप हर हाल में ईमानदारी का पालन करने वाली पार्टी है और किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी।
केजरीवाल ने कहा, ‘भ्रष्टाचार में शामिल पाए जाने पर हम अपनी पार्टी के नेताओं को भी नहीं बख्शेंगे। हमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गर्व है कि उन्होंने भ्रष्टाचार में शामिल पाए गए मंत्री को तुरंत हटा दिया।’ केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार देश और भारत माता के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा, ‘हम देश के साथ विश्वासघात करने की बजाय मरना पसंद करेंगे।’
पंजाब: भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद विजय सिंगला गिरफ्तार
भ्रष्टाचार के आरोप में मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने के कुछ देर बाद विजय सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी है। सिंगला राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सिंगला अपने विभाग की निविदाओं और खरीद में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे।
पंजाब: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में CM भगवंत मान, रिश्वतखोरी में लिप्त स्वास्थ्य मंत्री बर्खास्त
पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बने मुश्किल से दो महीने ही हुए हैं। सिंगला (52) मनसा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पंजाबी गायक और कांग्रेस प्रत्याशी शुभदीप सिंह सिद्धू को पराजित किया था। वह दंत चिकित्सक हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा, मैं मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं। मैं उन्हें मंत्रिमंडल से हटा रहा हूं।’ मान ने दावा किया कि सिंगला ने गलत काम करने की बात स्वीकार की है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
लालू यादव को लेकर पीएम मोदी ने RJD नेता तेजस्वी से फोन पर की बात
केजरीवाल का आरोप - दिल्ली को पूर्ण केंद्रशासित राज्य बनाने की चर्चा,...
आतंकी तालिब हुसैन शाह को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला, उठाए...
पंजाब में नए मंत्रियों को विभाग आवंटित, अमन अरोड़ा को मिला शहरी विकास
राहुल गांधी के बयान का मामला: टीवी एंकर को छत्तीसगढ़ की बजाए यूपी...
योगी सरकार के 100 दिन के मौके पर अखिलेश यादव ने तबादलों पर सवाल उठाए
उदयपुर हत्याकांड में जांच का दायरा बढ़ाए NIA : राजस्थान कांग्रेस
दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने आजम खान की पत्नी, बेटे को तलब किया
राम मंदिर पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म, PM Modi भी आएंगे नजर